KAIMGANJ NEWS आर-पार के मूड में आशा बहुएं: मानदेय में वृद्धि न होने पर कार्य बहिष्कार का ऐलान, 5 अक्टूबर को लखनऊ कूच की तैयारी!

Picsart 26 10 01 16 14 15 840

KAIMGANJ NEWS  कायमगंज फर्रुखाबाद।
स्वास्थ्य महकमे की रीढ़ मानी जाने वाली आशा बहुओं और आशा संगिनियों ने अब अपनी उपेक्षा के खिलाफ आर-पार की जंग छेड़ दी है। मामूली मानदेय पर दिन-रात जी-तोड़ मेहनत करने वाली कार्यकत्रियों के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कायमगंज अधीक्षक डॉक्टर विपिन सिंह को सौंपे गए एक अल्टीमेटम पत्र में आशा बहुओं ने प्रशासन को दो-टूक चेतावनी देते हुए कार्य बहिष्कार और राजधानी लखनऊ कूच का बिगुल फूंक दिया है। सीएचसी अधीक्षक को दिए गए पत्र में आशा बहुओं और संगिनियों ने अपना दर्द बयां करते हुए लिखा है कि वे लंबे समय से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर पहुंचा रही हैं। प्रशासनिक दायित्वों से लेकर अतिरिक्त कार्यों का भारी बोझ उन पर लाद दिया गया है, लेकिन वर्तमान कमरतोड़ महंगाई के दौर में उन्हें मिलने वाला मानदेय ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ साबित हो रहा है। उन्होंने सम्मानजनक और उचित मानदेय की मांग पुरजोर तरीके से उठाई है। 1 से 15 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार, 5 को राजधानी में गूंजेगी आवाज प्रशासनिक अनदेखी से खफा आशा कार्यकत्रियों ने साफ कर दिया है कि यदि उनकी मानदेय वृद्धि की जायज मांग पर समय रहते ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो वे चुप नहीं बैठेंगी। अल्टीमेटम के मुताबिक, वे 1 अक्टूबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक कार्य बहिष्कार करने को विवश होंगी। इतना ही नहीं, अपनी आवाज को सीधे शासन के कानों तक पहुंचाने के लिए 5 अक्टूबर 2026 को लखनऊ कूच करने का निर्णय भी लिया गया है।
​पत्र के अंत में उन्होंने अनुरोध किया है कि उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उच्च स्तर पर तत्काल कार्रवाई की जाए ताकि स्वास्थ्य व्यवस्थाएं ठप होने से बच सकें। इस ज्ञापन पर आशा व आशा संगिनियों (सुमन, उर्मिला, रीना देवी, रामबेटी शालिनी (आशा) ​राजबेटी (आशा) ​दीप्ती (आशा) ​निर्मला ​रेखा ​सुनीता सक्सेना ​साधना ​साधना ​रेनू ​राजबेटी ​निर्मला ​मीरा देवी ​नग्मा ​मंजू देवी ​राधा (संगिनी) ​शशिबाला देवी ​मनोरमा देवी ​गुड्डी देवी ​मंजू ​मिथलेश ​किरन ​विद्यावती ​मिथलेश यादव ​राजबेटी ​सुनीता देवी ​भावना ​पूजा ​अनामिका ​रूबी ​राधा ​गुड्डी देवी ​सरोजनी ​रेनू कश्यप ​सुहाना ​शबाना ​नीरू ​सुधा ​सुनीता ​अनीता ​उर्मिला ​मीरा ​कुंवर ​भानुप्रताप ​मीना ​शशि प्रभा ​कटोरी ​गुड्डी ​राधा ​विनीता ​पूजा ​मंजू देवी – आशा ​रत्नेश – आशा ​मुमताज ​शहनाज ​सुनीता ​दीप्ती ​रेखा शाक्य ​सावित्री देवी ​प्रेमलता / अमरलता ​निकहत ​प्रवीना ​संगीता ​शिवरानी ​मंजू ​शिवानी ​शबाना – आशा ​संगीता – आशा ​नाजिमा ​विमला ​विनीता देवी (संगिनी) ​सरिता ​रेखा ​उमा ​पूजा ​सोनी ​कामिनी ​संगीता ​किरन ​नीलम ​रेखा ​मीरा ​शमीम ​रजनी​सुषमा देवी ​सीमा ​ममता ​रोशनी विनीता-२ ​सीमा ​शहनाज ​शबाना ​स्नेहलता ​अनीता ​रजनी ​विनीता ​रेखा ​राजवती ​रोशनी वर्मा ​सीमा ​रीना ​उर्मिला प्रवेश कुमारी आदि) के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस अल्टीमेटम के बाद हरकत में आता है या फिर स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी होने की कगार पर पहुंचेंगी।

 

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आर-पार के मूड में आशा बहुएं: मानदेय में वृद्धि न होने पर कार्य बहिष्कार का ऐलान, 5 अक्टूबर को लखनऊ कूच की तैयारी!

KAIMGANJ NEWS  कायमगंज फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य महकमे की रीढ़ मानी जाने वाली आशा बहुओं और आशा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मोह-माया छोड़ो, प्रभु से नाता जोड़ो’: कायमगंज में भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब

KAIMGANJ NEWS –नैमिषारण्य के कथा व्यास शिवानंद भाईश्री बोले—भागवत सिर्फ ग्रंथ नहीं, जिंदगी संवारने का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS झूठे इल्ज़ाम मढ़ने वालों का इसी ज़मीन पर होगा हिसाब: हज़रत मुशीर अहमद क़ादरी की दो-टूक चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में बाबा जूही शाह की 17वीं शरीफ़ पर गूंजा गंगा-जमुनी तहज़ीब का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ज्ञान के मंदिर पर चोरों का डाका: तार काटकर स्कूल में घुसे शातिर, बच्चों के निवाले से लेकर खेल के मैदान तक सब समेटा!

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज के पितौरा में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय को बनाया निशाना; खिड़की-दरवाजे उखाड़कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आस्था के मेले में उठा हास्य का बवंडर: जब निकली अनोखी ‘शव यात्रा’, तो रोने के बजाय ठहाकों से गूंज उठा कस्बा

KAIMGANJ NEWS शीतल सांझी मंडल ने ताजा की दशकों पुरानी लुप्त परंपरा, छाती पीटती ‘रूदाली’[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अपनों की दगाबाजी: दिव्यांग के नाम पर बैंक से उड़ाए ₹1 लाख, क्रेडिट कार्ड बनवाने पहुंचे आमिर के उड़े होश

KAIMGANJ NEWS शातिर रिश्तेदार ने एयरटेल पेमेंट बैंक के जरिए रची साजिश; खराब सिबिल स्कोर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes