KAIMGANJ NEWS –गर्मी और मच्छरों के आतंक से बिलख रहे मासूम-बुजुर्ग, जेई-एसडीओ ने बंद किए फोन; कागजी वादों के बीच नगर पालिका का ‘टैंकर’ बना मजाक
कायमगंज (फर्रुखाबाद)
बिजली विभाग की संवेदनहीनता और घोर लापरवाही ने कोतवाली क्षेत्र की नई बस्ती स्थित वाल्मीकि समाज मोहल्ले को नरक में तब्दील कर दिया है। पिछले 120 घंटों यानी पूरे पांच दिनों से इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह धड़ाम है। भीषण उमस और चिपचिपाती गर्मी के बीच पूरा मोहल्ला रात के अंधेरे में तड़पने को मजबूर है, लेकिन बिजली महकमे के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। घरों में दम घुटने के हालात बने तो बेबस बाशिंदों ने अब घरों को छोड़कर अंधेरी सड़कों पर चारपाइयां बिछा ली हैं।
घरों में मच्छरों का डेरा, जागकर कट रही रातें
बिजली गुल होने से घरों के पंखे और कूलर शो-पीस बने हुए हैं। उमस भरी गर्मी के साथ-साथ मोहल्ले में मच्छरों की ऐसी फौज टूट पड़ी है कि लोगों का अपने ही कमरों में बैठना मुहाल हो गया है। रात होते ही दूधमुंहे बच्चे बिलखने लगते हैं और बुजुर्ग छटपटा उठते हैं। लाचार लोग हाथ में पंखा लिए सड़कों पर टहल-टहलकर रात बिता रहे हैं। नींद गायब है और हर चेहरे पर सिर्फ बेबसी और गुस्सा साफ पढ़ा जा सकता है।
शिकायतें रद्दी, अफसरों ने साधी ‘रहस्यमयी’ चुप्पी
बिजली विभाग के लापरवाह रवैये का आलम यह है कि मोहल्ले के लोग हर रोज बिजली उपकेंद्र के चक्कर काट रहे हैं। आरोप है कि जेई और एसडीओ से लेकर लाइनमैन तक सब सिर्फ कोरे आश्वासन की घुट्टी पिलाकर टरका रहे हैं। हद तो तब हो गई जब लोगों के लगातार फोन आने पर अफसरों ने सीयूजी नंबर उठाने ही बंद कर दिए। जनता की सुध लेने के बजाय जिम्मेदार अफसर एसी कमरों में बैठकर तमाशा देख रहे हैं।
पानी की बूंद-बूंद को मोहताज, ट्रांसफार्मर बना ‘सफेद हाथी’
बिजली न होने से समर्सिबल और मोटरें ठप पड़ी हैं, जिससे पानी का भी गंभीर संकट खड़ा हो गया है। मोहल्ले में जलापूर्ति पूरी तरह ध्वस्त होने पर नगर पालिका ने महज एक पानी का टैंकर भेजकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। सैकड़ों की आबादी के बीच एक टैंकर ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने मौके का सच उजागर करते हुए बताया कि मुख्य ट्रांसफार्मर के पास से ही करंट आगे की लाइनों में नहीं दौड़ रहा है, लेकिन कोई भी कर्मचारी इस मामूली फॉल्ट को ठीक करने की जहमत नहीं उठा रहा।
डेंगू-मलेरिया के मुहाने पर आबादी, फूटा जनाक्रोश
मोहल्लेवासियों ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि गंदे पानी और मच्छरों के बीच गुजरते इन पांच दिनों ने बस्ती को डेंगू, मलेरिया और संक्रामक बीमारियों के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है। अगर विभाग ने फौरन नया ट्रांसफार्मर या लाइन ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की, तो आक्रोशित जनता सड़कों पर उतरकर बिजली दफ्तर का घेराव करेगी और उग्र आंदोलन को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और विद्युत विभाग की होगी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा
Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन
KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?
KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!
KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास
KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]
Nov