KAIMGANJ NEWS बरसाती कहर से अताईपुर जदीद में मची भगदड़, ताश के पत्तों की तरह हिलने लगा आशियाना
- पड़ोसियों ने भी आनन-फानन में खाली किए घर, गली में जमा हुआ सहमा हुजूम
- प्रशासनिक अमले में हड़कंप, पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने संभाला मोर्चा, एंबुलेंस तैनात
कायमगंज (फर्रुखाबाद)
लगातार तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने नगर में ऐसा खौफ बरपाया कि लोग अपने ही घरों में दहशत के साए में आ गए। अताईपुर जदीद के जजिया मोहल्ले में उस वक्त रूह कंपा देने वाला नजारा देखने को मिला, जब एक पक्का दोमंजिला भवन तेज आवाज के साथ चटकने लगा और देखते ही देखते बराबर वाले मकान पर खतरनाक ढंग से झुक गया। दीवारें फटते ही घर के अंदर कोहराम मच गया और लोग बदहवास हालत में सड़क की ओर दौड़ पड़े।
‘लगा जैसे भूकंप आ गया हो’
मोहल्ला जजिया के रहने वाले अहसन उर्फ अक्कन खां के दो मंजिला आशियाने में रविवार को सब कुछ सामान्य था। तभी अचानक ऊपरी हिस्से की दीवारों में भयानक दरारें उभर आईं और पूरी इमारत एक तरफ झुकने लगी। छत और फर्श से सीमेंट-गारे के टुकड़े गिरते देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। अनहोनी की आहट मिलते ही परिजन बिना कुछ सोचे-समझे जो जिस हाल में था, जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागा। इमारत को झुकता देख आसपास के बाशिंदों के भी हाथ-पांव फूल गए। हादसे के डर से पड़ोसियों ने भी अपने-अपने घरों को फौरन खाली कर दिया और पूरा इलाका खुले आसमान के नीचे आ खड़ा हुआ।
कच्चे कोठे से रिसते पानी ने ढहाया सितम!
स्थानीय लोगों के मुताबिक, पीड़ित के मकान के ठीक पीछे एक कच्चा कोठा बना हुआ है। बीते 72 घंटों की झमाझम बारिश के चलते उस कोठे की छत टूट गई थी, जिससे बारिश का पानी लगातार नींव में समाता रहा। अंदेशा जताया जा रहा है कि जमीन के धंसने और दीवारों में भारी सीलन आने की वजह से इमारत का संतुलन बिगड़ गया। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आ पाएगी।
अफसरों का अमला मौके पर, रेड अलर्ट पर इलाका
इमारत झुकने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक हलके में सनसनी फैल गई। एसडीएम अभिषेक वर्मा दलबल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और हालात की नजाकत को भांपते हुए आला अधिकारियों को अलर्ट किया। देर शाम एसडीएम के साथ सीओ अजय वर्मा, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता (XEN) अशोक कुमार और सहायक अभियंता (AE) सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर तकनीकी मुआयना किया।
प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मौके पर एंबुलेंस और पुलिस बल तैनात कर दिया है। खतरे की जद में आए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और लोगों को क्षतिग्रस्त ढांचे से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खौफनाक मंजर: ईंट-भट्ठे के लिए खोदे गए ‘मौत के दलदल’ ने छीनी दो मासूमों की सांसें, चीत्कारों से दहला कायमगंज
KAIMGANJ NEWS – पचपुखरा बड़ी कब्रों के पीछे बारिश के पानी से लबालब गड्ढे बने[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS शर्मनाक: मय्यत कंधे पर और कब्रिस्तान में दरिया! अंतिम विदाई में सिस्टम ने रुलाया, अफसरों के फूले हाथ-पांव
KAIMGANJ NEWS सुपुर्द-ए-खाक करने पहुंचे लोगों के उड़े होश, नंदू खां कब्रिस्तान में लबालब भरा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 65 घंटे की बारिश ने खोली बैंक भवन की पोल, छत से टपका पानी
KAIMGANJ NEWS –कंप्यूटर-प्रिंटर समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर मंडराया खतरा, कर्मचारियों ने तत्काल ढककर बचाया सामान[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 52 घंटे की बारिश से कायमगंज बेहाल, फूलमती मंदिर के पास फिर धंसी सड़क
KAIMGANJ NEWS –बिजली-पानी और मोबाइल नेटवर्क ठप, कई कच्चे मकान जमींदोज; बेसमेंट और गोदामों में[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खौफनाक मंजर: भरभराकर झुक गई दो मंजिला इमारत, चीख-पुकार के बीच जान बचाकर भागे बाशिंदे
KAIMGANJ NEWS बरसाती कहर से अताईपुर जदीद में मची भगदड़, ताश के पत्तों की तरह[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में कुदरत का कहर: जिंदा ही नहीं, मुर्दों पर भी आफत! बारिश के सैलाब में धंसीं कब्रें, ईंटें बिखरीं
KAIMGANJ NEWS मोहल्ला कुकीखेल के कब्रिस्तान में घुसा बाढ़ जैसा पानी, कई पक्की और कच्ची[...]
Sep
LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news कुदरत का ‘जल-तांडव’: 46 घंटे से थमी नहीं आसमानी आफत, यूपी में हाहाकार; 16 लाशें बिछीं, 32 जिले जलमग्न
Uttar Pradesh news–आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, सामान्य से 1800% ज्यादा बरसे[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत
KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]
Sep