KAIMGANJ NEWS अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा, यात्री प्रतीक्षालय को मिली आजादी

Picsart 26 09 17 15 36 39 648

KAIMGANJ NEWS – मौके पर पहुंची पुलिस ने ठेले-दुकानें हटवाकर खाली कराया परिसर
कायमगंज, फर्रुखाबाद। रेलवे रोड स्थित लायंस क्लब के यात्री प्रतीक्षालय पर लंबे समय से जमे अतिक्रमणकारियों पर आखिरकार पुलिस का डंडा चल गया। यात्रियों की सुविधा के लिए करीब तीन दशक पहले बनवाया गया प्रतीक्षालय ठेले और चाट-पकौड़ी की दुकानों के कब्जे में था। यात्रियों के बैठने के लिए बनाई गई जगह पर ही कब्जा होने से प्रतीक्षालय अपने मूल उद्देश्य से भटक गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और गुरुवार को मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवा दिया।
खबर प्रकाशित होने के बाद मंडी चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ रेलवे रोड स्थित प्रतीक्षालय पहुंचे। पुलिस को मौके पर देखकर अतिक्रमणकारियों में हलचल मच गई। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए प्रतीक्षालय परिसर और उसके आसपास खड़े ठेलों तथा अस्थायी दुकानों को हटवाया। देखते ही देखते यात्रियों के बैठने के लिए बनाए गए स्थान को खाली करा दिया गया।
तीन दशक पहले बनी सुविधा, अतिक्रमण ने बिगाड़ा स्वरूप
लायंस क्लब की ओर से करीब 30 वर्ष पहले रेल और बस यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया था। इसका उद्देश्य था कि ट्रेन या बस का इंतजार करने वाले यात्री धूप, गर्मी और बारिश से बचते हुए कुछ देर आराम कर सकें। लेकिन समय बीतने के साथ प्रतीक्षालय के आसपास चाट-पकौड़ी की दुकानें और ठेले बढ़ते गए। धीरे-धीरे हालात ऐसे हो गए कि यात्रियों के लिए बनाई गई जगह ही दुकानदारों के कब्जे में चली गई।
दबंगई के चलते यात्री भी काटते थे किनारा
स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण प्रतीक्षालय में बैठने की जगह तो कम हुई ही, साथ ही दुकानों और ठेलों के आसपास के माहौल के चलते यात्री वहां बैठने से भी कतराते थे। सुविधा के लिए बनाया गया स्थान यात्रियों के बजाय कारोबार का अड्डा बनता जा रहा था। इससे रेलवे रोड से गुजरने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।
प्रतीक्षालय पर कब्जे और यात्रियों की परेशानी से जुड़ी खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई। खबर सामने आते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। गुरुवार को पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस की सख्ती के बाद प्रतीक्षालय परिसर को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
अतिक्रमण हटने के बाद प्रतीक्षालय का परिसर खुला नजर आने लगा है। यात्रियों के लिए बैठने की जगह उपलब्ध हो गई है। लोगों का कहना है कि यदि यहां नियमित निगरानी रखी जाए तो दोबारा अतिक्रमण की स्थिति नहीं बनेगी। रेल और बस का इंतजार करने वाले यात्रियों को अब धूप और बारिश के दौरान सहारा मिल सकेगा।
स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि सार्वजनिक सुविधाओं पर कब्जा करने वालों के खिलाफ इसी तरह लगातार कार्रवाई की जरूरत है, ताकि यात्रियों के लिए बनाई गई सुविधाएं वास्तव में यात्रियों के ही काम आ सकें।

 

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा, यात्री प्रतीक्षालय को मिली आजादी

KAIMGANJ NEWS – मौके पर पहुंची पुलिस ने ठेले-दुकानें हटवाकर खाली कराया परिसर कायमगंज, फर्रुखाबाद।[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तंबाकू के ‘काले खेल’ पर प्रशासनिक सर्जिकल स्ट्राइक: कंपिल रोड पर धरा गया ट्रक, बिल में 225 बोरे—अंदर निकले 250

KAIMGANJ NEWS कागजों में हेराफेरी: 35 रुपये किलो का फर्जीवाड़ा, मंडी समिति ने तय किया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 50वें सुंदरकांड पर सजा बाबा का भव्य दरबार, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS पानीपत के राजू हंस ने बांधा भक्ति का समां, छप्पन भोग और केक[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक का शव मिलने से सनसनी

Farrukhabd news रेलवे लाइन किनारे अर्धनग्न हालत में मिला युवक का शव, पास पड़ा मिला[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news शमशाबाद में रातभर गुल रही बिजली, गर्मी-उमस ने छुड़ाए पसीने

Farrukhabd news 33 केवीए के केबल बॉक्स में फॉल्ट से तीनों फीडर ठप, अंधेरे में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes