KAIMGANJ NEWS कागजों में हेराफेरी: 35 रुपये किलो का फर्जीवाड़ा, मंडी समिति ने तय किया 60 रुपये का भाव
- शक के घेरे में गेट पास: 14 की तारीख, 15 को रवानगी; अताईपुर से हरियाणा भेजी जा रही थी तंबाकू की खेप
- एसडीएम के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई: जीएसटी और मंडी समिति की संयुक्त टीम ने कसा शिकंजा
कायमगंज (फर्रुखाबाद)
तंबाकू के अवैध कारोबार और टैक्स चोरी के नेटवर्क पर प्रशासन ने बड़ा प्रहार किया है। मंगलवार देर शाम कंपिल रोड पर चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने तंबाकू से लदे एक ट्रक को धर दबोचा। जब तिरपाल खोलकर बोरों की गिनती शुरू हुई, तो प्रशासनिक अधिकारियों की आंखें फटी की फटी रह गईं। दस्तावेजों में दर्ज आंकड़ों और ट्रक में लदे माल के बीच का यह बड़ा ‘झोल’ अब इलाके के तंबाकू सिंडिकेट में हड़कंप मचाए हुए है। कागजों के मुताबिक ट्रक में कुल 225 बोरे (100 बोरे तंबाकू पत्ती चूरा और 125 बोरे रवा) लदे होने का दावा किया गया था, जिसकी कागजी कीमत 3.15 लाख रुपये दिखाई गई थी। लेकिन जब नायब तहसीलदार मोहम्मद हसीन और पुलिस बल की मौजूदगी में भौतिक सत्यापन हुआ, तो ट्रक से पूरे 250 बोरे बरामद हुए। यानी सीधे-सीधे 25 बोरे अतिरिक्त माल बिना किसी वैध रिकॉर्ड के ढोया जा रहा था। प्रशासनिक जांच में सिर्फ बोरों की गिनती ही नहीं, बल्कि दरों में भी बड़ा खेल पकड़ा गया है। टैक्स और मंडी शुल्क से बचने के लिए कागजों में तंबाकू का भाव महज 35 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया था, जबकि मंडी समिति के वैल्यूएशन में इसका वास्तविक बाजार मूल्य लगभग 60 रुपये प्रति किलो आंका गया है। सीधे तौर पर यह सरकार को लाखों रुपये के राजस्व नुकसान पहुंचाने की साजिश नजर आ रही है। ट्रक चालक ने जो ई-वे बिल और गेट पास दिखाए, वे 14 सितंबर की तारीख में बने थे, जबकि गाड़ी 15 सितंबर की शाम कंपिल रोड से गुजरी। मंडी समिति सचिव शैलेंद्र कुमार वर्मा ने साफ किया कि चालक द्वारा दिखाया गया गेट पास पूरी तरह संदिग्ध और अवैध पाया गया है।
हरियाणा का था कनेक्शन, शिकंजे में अनीता ट्रेडिंग कंपनी
अधिकारियों के अनुसार, यह खेप कायमगंज के अताईपुर स्थित मेसर्स अनीता ट्रेडिंग कंपनी से लोड होकर सीधे हरियाणा सप्लाई के लिए जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीएसटी के सहायक आयुक्त महेश कुमार पाठक के निर्देश पर एसटीओ विनोद कुमार गौड़ और मंडी समिति की संयुक्त टीम अब पूरे नेटवर्क की कुंडली खंगाल रही है।
ट्रक को मंडी समिति परिसर में सीज कर खड़ा करा दिया गया है। प्रशासनिक अमले का कहना है कि जांच की अंतिम रिपोर्ट तैयार होते ही संबंधित फर्म और जिम्मेदार लोगों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 50वें सुंदरकांड पर सजा बाबा का भव्य दरबार, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS पानीपत के राजू हंस ने बांधा भक्ति का समां, छप्पन भोग और केक[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक का शव मिलने से सनसनी
Farrukhabd news रेलवे लाइन किनारे अर्धनग्न हालत में मिला युवक का शव, पास पड़ा मिला[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news दिल्ली सल्तनत की राजधानी से मुगलों के रणक्षेत्र तक: 2500 साल का सीना ताने खामोश खड़ा है फर्रुखाबाद का शमशाबाद
Farrukhabd news गंगा किनारे दफन हैं सल्तनत के कई राज, राजा खोर के किले से[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीस साल पुराना यात्री प्रतीक्षालय बना ठेले वालों का अड्डा! चाट-पकौड़ी और पूड़ी-सब्जी के ठेलों ने घेरा इंतजार का ठिकाना, यात्री सड़क पर खड़े होने को मजबूर
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रेलवे रोड पर करीब तीन दशक पहले यात्रियों की सुविधा के[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news शमशाबाद में रातभर गुल रही बिजली, गर्मी-उमस ने छुड़ाए पसीने
Farrukhabd news 33 केवीए के केबल बॉक्स में फॉल्ट से तीनों फीडर ठप, अंधेरे में[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गणेश वंदना से गूंजा किरण स्कूल, हिंदी के गौरव ने बांधा समां मराठी नृत्य, रंगारंग प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं ने मोहा मन; बच्चों की प्रतिभा ने बटोरीं खूब तालियां
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पट्टिया लेन, कंपिल रोड स्थित किरण पब्लिक स्कूल में मंगलवार को[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी तांडव: कायमगंज में दबंगों की गुंडई, युवक पर ईंट-लाठियों से ताबड़तोड़ हमला, लहूलुहान होकर सड़क पर तड़पा
KAIMGANJ NEWS गाली-गलौज का विरोध करने पर टूट पड़े हमलावर, सिर फोड़कर किया मरणासन्न बचाने[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में गूंजेगा श्रीराम का जयकारा: 6 अक्टूबर को गणेश पूजन, 12 को निकलेगी भव्य श्रीरा piम बारात; नई कार्यकारिणी का ऐलान
KAIMGANJ NEWS दशहरा 20 और भरत मिलाप 21 अक्टूबर को, ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को[...]
Sep