KAIMGANJ NEWS पानीपत के राजू हंस ने बांधा भक्ति का समां, छप्पन भोग और केक काटकर मनाया स्वर्णिम आयोजन
कायमगंज, फर्रुखाबाद। नगर में ‘बालाजी के दीवाने परिवार’ की ओर से आयोजित 50वें मासिक सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या में आस्था और भक्ति का ऐसा रंग जमा कि अग्रवाल धर्मशाला का पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। बाबा के दरबार में सजे मनमोहक फूल-बंगले और आकर्षक झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में नगर के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ गणमान्य लोगों ने पहुंचकर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई।
अग्रवाल धर्मशाला के विशाल हॉल में बाबा का भव्य दरबार सजाया गया था। आकर्षक सजावट और सुंदर झांकी के बीच श्रद्धालुओं ने विधिवत सुंदरकांड पाठ में भाग लिया। पाठ के दौरान पूरा परिसर भक्ति के जयघोष से गूंजता रहा। सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।
इसके बाद शुरू हुई भजन संध्या ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। पानीपत से पहुंचे प्रसिद्ध भजन गायक राजू हंस और उनकी म्यूजिकल टीम ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु देर तक तालियां बजाते रहे और बाबा की भक्ति में सराबोर नजर आए। पूरे कार्यक्रम के दौरान धर्मशाला का वातावरण जय श्री बालाजी के जयकारों से गूंजता रहा।
छप्पन भोग से सजा बाबा का दरबार
50वें मासिक आयोजन को विशेष बनाने के लिए हर्षित अग्रवाल ने बाबा के दरबार में छप्पन भोग अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। आयोजन की 50वीं कड़ी पूरी होने की खुशी में केक भी काटा गया। आयोजकों और श्रद्धालुओं ने बाबा से प्रार्थना की कि इसी तरह भविष्य में भी नियमित रूप से सुंदरकांड पाठ और भजन कार्यक्रम होते रहें।
कार्यक्रम में समाजसेवी सत्य प्रकाश अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रीता गंगवार, उद्योगपति लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, पीएन फाउंडेशन अध्यक्ष प्रहलाद नारायण अग्रवाल तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं ने आयोजन की व्यवस्था और आयोजकों के प्रयासों की जमकर सराहना की। लोगों का कहना था कि महज दो दिन की तैयारी में 50वें मासिक आयोजन को जिस भव्यता के साथ आयोजित किया गया, वह सराहनीय है।
कार्यक्रम के आयोजन में पीयूष अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, सीमा गुप्ता, हर्षित अग्रवाल, राजीव गुप्ता और शंभू शरण अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को जलपान एवं प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर पीयूष अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता, जिला महामंत्री सत्यनारायण वर्मा, नगर अध्यक्ष रोहित गुप्ता, डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, सुभाष गुप्ता, शंभू शरण अग्रवाल, दुर्गेश अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, गौरी अग्रवाल, सीमा गुप्ता, राजीव गुप्ता, पूनम गुप्ता, हर्षित अग्रवाल, अनुराग गोयल, वैभव सिंघल, पंकज शर्मा समेत नगर के तमाम गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 50वें सुंदरकांड पर सजा बाबा का भव्य दरबार, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS पानीपत के राजू हंस ने बांधा भक्ति का समां, छप्पन भोग और केक[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक का शव मिलने से सनसनी
Farrukhabd news रेलवे लाइन किनारे अर्धनग्न हालत में मिला युवक का शव, पास पड़ा मिला[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news दिल्ली सल्तनत की राजधानी से मुगलों के रणक्षेत्र तक: 2500 साल का सीना ताने खामोश खड़ा है फर्रुखाबाद का शमशाबाद
Farrukhabd news गंगा किनारे दफन हैं सल्तनत के कई राज, राजा खोर के किले से[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीस साल पुराना यात्री प्रतीक्षालय बना ठेले वालों का अड्डा! चाट-पकौड़ी और पूड़ी-सब्जी के ठेलों ने घेरा इंतजार का ठिकाना, यात्री सड़क पर खड़े होने को मजबूर
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रेलवे रोड पर करीब तीन दशक पहले यात्रियों की सुविधा के[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news शमशाबाद में रातभर गुल रही बिजली, गर्मी-उमस ने छुड़ाए पसीने
Farrukhabd news 33 केवीए के केबल बॉक्स में फॉल्ट से तीनों फीडर ठप, अंधेरे में[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गणेश वंदना से गूंजा किरण स्कूल, हिंदी के गौरव ने बांधा समां मराठी नृत्य, रंगारंग प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं ने मोहा मन; बच्चों की प्रतिभा ने बटोरीं खूब तालियां
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पट्टिया लेन, कंपिल रोड स्थित किरण पब्लिक स्कूल में मंगलवार को[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी तांडव: कायमगंज में दबंगों की गुंडई, युवक पर ईंट-लाठियों से ताबड़तोड़ हमला, लहूलुहान होकर सड़क पर तड़पा
KAIMGANJ NEWS गाली-गलौज का विरोध करने पर टूट पड़े हमलावर, सिर फोड़कर किया मरणासन्न बचाने[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में गूंजेगा श्रीराम का जयकारा: 6 अक्टूबर को गणेश पूजन, 12 को निकलेगी भव्य श्रीरा piम बारात; नई कार्यकारिणी का ऐलान
KAIMGANJ NEWS दशहरा 20 और भरत मिलाप 21 अक्टूबर को, ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को[...]
Sep