KAIMGANJ NEWS पानी की निकासी के लिए काटा रास्ता, तेज बहाव से ग्रामीण का घर जलमग्न: कुंआ खेड़ा में जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने मोड़ा पानी; परिवार को सड़क किनारे लेनी पड़ी शरण

file 00000000669081f58f61912de45950b7

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)।
कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव कुंआ खेड़ा में जलभराव की समस्या के बीच पानी की निकासी को लेकर ग्रामीणों द्वारा रास्ता काटे जाने का मामला सामने आया है। जिसका एक विडियो भी वायरल हुआ है । बताया जा रहा है कि कई दिनों से जमा पानी की निकासी के लिए कुछ ग्रामीणों ने रात में रास्ते को बीच से काटकर पानी का रुख मोड़ दिया। इसके बाद तेज बहाव गांव के निचले हिस्से में स्थित दुर्गेश पुत्र रूपराम के मकान की ओर चला गया। इससे घर में पानी भर गया और गृहस्थी का सामान प्रभावित हुआ।
रास्ता कटने के बाद घर में घुसा पानी
ग्रामीणों के मुताबिक, कुंआ खेड़ा चौकी मोड़ के आसपास पिछले कई दिनों से बारिश और बाढ़ का पानी जमा था। जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने पानी की निकासी के लिए रास्ते को काटकर पानी निकालने का प्रयास किया। रास्ता कटने के बाद पानी का बहाव तेज हो गया और सामने की ओर स्थित दुर्गेश के मकान तक पहुंच गया।
पीड़ित दुर्गेश ने बताया कि पानी अचानक तेज गति से घर में दाखिल हो गया। कुछ ही देर में कमरे, रसोई और बरामदे में पानी भर गया। घर में रखा अनाज, बिस्तर, बर्तन और अन्य गृहस्थी का सामान पानी की चपेट में आ गया। उनका कहना है कि कई जरूरी सामान पानी के तेज बहाव में बह गए।
परिवार ने सड़क किनारे ली शरण।

दुर्गेश के अनुसार, उनका मकान रास्ते से नीचे की ओर स्थित है। पानी का दबाव बढ़ने के बाद घर में रहना मुश्किल हो गया। ऐसे में परिवार को बच्चों और बुजुर्गों के साथ घर छोड़कर सड़क किनारे शरण लेनी पड़ी। परिवार फिलहाल तिरपाल के सहारे रहने को मजबूर है।
जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बारिश और गंगा का जलस्तर बढ़ने के दौरान जलभराव की स्थिति बनती है। पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने मौके का निरीक्षण कर जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने तथा पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता दिलाने की मांग की है।

Picsart 26 09 05 15 45 45 958
ग्रामीणों के अनुसार, पानी की निकासी के लिए रास्ता काटने के मामले की जानकारी स्थानीय स्तर पर भी पहुंची है। अब मामले में मौके की स्थिति और नुकसान का आकलन किए जाने का इंतजार है।
रास्ता काटने का वीडियो वायरल, पुष्टि नहीं
इस बीच रास्ता काटते हुए कुछ लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग रास्ते को काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। इसलिए यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता कि वीडियो में दिखाई दे रहे लोग इसी घटना से जुड़े हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS समाधान दिवस में जमीन के झगड़ों की गूंज! चार फरियादियों ने लगाई गुहार, मौके पर सिर्फ एक शिकायत का निपटारा

KAIMGANJ NEWS –पति की मौत के बाद खेत पर कब्जे की कोशिश का आरोप, निहास[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में मच्छर भगाने का लोशन पीने से युवक की हालत बिगड़ी, सीएचसी में कराया गया भर्ती

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में मच्छर भगाने का लोशन पीने से युवक की हालत बिगड़ी, सीएचसी[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news किसानों के हक की हुंकार! फर्रुखाबाद में गरजी भाकियू टिकैत, कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया जोरदार प्रदर्शन

Farrukhabad news –गन्ने के दाम बढ़ाने से लेकर एसआईआर रद्द करने तक उठीं आवाजें, राष्ट्रपति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी चुनाव में मतदान की हलचल तेज, शिक्षकों ने उठाई हक और अधिकार की आवाज, सुरक्षा के कड़े पहरे में पड़ रहे वोट

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदान जारी, सुबह दस[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फर्रुखाबाद में एमएलसी चुनाव की वोटिंग शुरू, 11 केंद्रों के 30 बूथों पर कड़ा पहरा

Farrukhabad news–11 केंद्रों के 30 बूथों पर वोटिंग जारी, डीएम-एसपी ने संभाली निगरानी; शाम चार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भरत मिलाप की शाम कविताओं के नाम, हास्य-व्यंग्य और वीर रस ने बांधा समां

KAIMGANJ NEWS –सीपी गेस्ट हाउस में देर रात तक गूंजती रहीं तालियां, कवियों की रचनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा शमशाबाद, प्रभु श्रीराम ने किया रावण का अंत

Farrukhabad news–लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध, संजीवनी प्रसंग और राम-रावण संग्राम के मंचन ने बांधा समां, आतिशबाजी से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भाईचारे की मिसाल बना कायमगंज का भरत मिलाप, श्रीराम-भरत के मिलन ने भावुक किए श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS पुरानी गल्ला मंडी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14 वर्ष के वनवास के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes