KAIMGANJ NEWS –सौर ऊर्जा इनवर्टर ठीक कराते समय हुआ हादसा, घर में मचा कोहराम; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
कायमगंज, फर्रुखाबाद। सौर ऊर्जा इनवर्टर को ठीक कराने के दौरान एक युवक को करंट लगने से उसकी मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से परिवार में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन युवक को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गठवाया निवासी 40 वर्षीय मोहित कुमार दुबे पुत्र राजाराम बुधवार को अपने घर पर सौर ऊर्जा इनवर्टर को मिस्त्री की मदद से ठीक करा रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली का तार छू जाने से उन्हें जोरदार करंट लग गया। करंट का झटका इतना तेज था कि मोहित कुमार मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े।
हादसा होते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और मोहित को संभालने के बाद उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर पहुंचे। यहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. विपिन सिंह ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम
चिकित्सक द्वारा मौत की पुष्टि होते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। देखते ही देखते अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। परिजन शव को गांव ले गए, जहां मातम का माहौल बन गया। अचानक हुई मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक के बड़े भाई कौशल किशोर ने बताया कि उनकी मां सुकमारी एवं भाभी रश्मि की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे थे। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक मोहित करंट की चपेट में आ चुके थे।
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मोहित कुमार की मौत ने परिवार को गहरा सदमा दिया है। उनके पीछे 15 वर्षीय पुत्री दृष्टि एवं 10 वर्षीय पुत्र राम जी और पांच वर्षीय पुत्री अंशिका हैं। पिता की अचानक मौत से तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। हादसे ने पूरे गांव को भी झकझोर कर रख दिया।
उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन ने घटना की जानकारी देते हुए मेमो कोतवाली पुलिस को भेज दिया है। पुलिस को मामले से अवगत करा दिया गया है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गोविंदा आला रे! नन्हे कान्हाओं ने बनाया गगनचुंबी पिरामिड, किरन पब्लिक स्कूल में गूंजे ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे
KAIMGANJ NEWS –छठी महोत्सव पर मटकी फोड़ का जबरदस्त रोमांच: बांसुरी सज्जा और झूलों की[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा के उफान से सिनौली की दहलीज पर पहुंचा सैलाब: खेतों में समंदर जैसा मंजर, अलर्ट मोड पर प्रशासन
KAIMGANJ NEWS पानी के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे जांबाज एसडीएम, बोले— “ग्रामीण बेफिक्र रहें,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन दिन से बुखार, झोलाछाप से इलाज… हालत बिगड़ी तो अस्पताल लाई गई 15 वर्षीय युवती, मौत से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। तीन दिन से तेज बुखार से पीड़ित 15 वर्षीय युवती की[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बिजली के तार से युवक को लगा करंट, मौके पर मौत
KAIMGANJ NEWS –सौर ऊर्जा इनवर्टर ठीक कराते समय हुआ हादसा, घर में मचा कोहराम; तीन[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की चढ़ती धार ने बढ़ाई तराई की टेंशन, खेत डूबे तो घरों में घुसा पानी; बूढ़ी गंगा पुलिया पर मछलियां पकड़ने उमड़ी भीड़
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने तराई क्षेत्र के[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, सुबह-सुबह मचा हड़कंप
Farrukhabad news ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका, परिजनों की तलाश के[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
Farrukhabad news बाढ़ के बीच प्रशासन का ‘ऑपरेशन मातृत्व’, 15 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित निकाला
Farrukhabad news शमशाबाद में स्टीमर, नाव और ट्रैक्टर से चला राहत अभियान, बाढ़ के बीच[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तालाब पर प्लाटिंग, ऊंचा नाला और बंद निकासी बनी जलभराव की जड़!
KAIMGANJ NEWS PWD ने जेसीबी चलाकर निकाला पानी, गड्ढों में भरवाई गिट्टी; सड़क किनारे मिट्टी[...]
Sep