KAIMGANJ NEWS गंगा की चढ़ती धार ने बढ़ाई तराई की टेंशन, खेत डूबे तो घरों में घुसा पानी; बूढ़ी गंगा पुलिया पर मछलियां पकड़ने उमड़ी भीड़

Picsart 26 09 09 14 58 48 262

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने तराई क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले दो दिनों से नदी का पानी तेजी से बढ़ने के कारण खेतों से लेकर गांवों की गलियों तक बाढ़ का असर दिखाई देने लगा है। कई गांवों के बाहरी हिस्सों में पानी पहुंच गया है, जबकि कुछ ग्रामीणों के मकान चारों तरफ से पानी से घिर गए हैं। खेतों में खड़ी धान, गन्ने और चारे की फसलें बाढ़ की चपेट में आने से किसानों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
कायमगंज-अहमदगंज मार्ग पर स्थित बूढ़ी गंगा पुलिया के ऊपर करीब एक फीट पानी बह रहा है। पानी की तेज धार के बावजूद फिलहाल इस मार्ग से ग्रामीणों का आवागमन जारी है। पुलिया के नीचे बाढ़ का पानी तेज रफ्तार से बह रहा है, जिससे लोगों में रास्ते को लेकर चिंता भी बनी हुई है।

Picsart 26 09 09 14 53 06 667
बूढ़ी गंगा पुल से गुजरते लोग

खेत बने तालाब, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी
गंगा का पानी अब तराई के गांवों की सीमा तक पहुंच चुका है। दुन्दी नगला निवासी प्रेमपाल ने बताया कि बाढ़ का पानी गांव के किनारे तक पहुंच गया है। खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह पानी में डूब गई हैं। इससे परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का संकट खड़ा हो गया है।
महादेवपुर निवासी ओमकार ने बताया कि उनकी करीब तीन बीघा धान की फसल बाढ़ के पानी में डूब चुकी है। किसानों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो बची हुई फसल भी बर्बाद हो सकती है।
घरों को घेरे पानी की चादर, बुजुर्ग महिला को कढ़ाई में बैठाकर पहुंचाया घर
सिनौली गांव में भी बाढ़ का पानी ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। ग्रामीण रामनाथ के अनुसार गांव के बाहरी हिस्से तक पानी पहुंच चुका है और करीब एक दर्जन घर चारों ओर से पानी से घिर गए हैं। घरों के बाहर पानी भरा होने के कारण लोगों को निकलने-आने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

Picsart 26 09 05 15 45 45 958
बाढ़ की स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बुजुर्ग कमला देवी कायमगंज से दवा लेकर जब गांव पहुंचीं तो घर तक पहुंचना मुश्किल हो गया। ऐसे में उनके भतीजे विकास ने उन्हें बड़ी कढ़ाई में बैठाकर पानी पार कराया और सुरक्षित घर तक पहुंचाया। इस दृश्य ने ग्रामीण इलाकों में बाढ़ की गंभीरता को उजागर कर दिया।
आरोग्य मंदिर मौजूद, फिर भी दवा को तरस रहे ग्रामीण
बाढ़ से घिरे ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक उन्हें अपेक्षित प्रशासनिक सहायता नहीं मिल सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई लोग वायरल बुखार समेत अन्य बीमारियों से परेशान हैं। गांव में आरोग्य मंदिर होने के बावजूद पर्याप्त दवाएं उपलब्ध न होने से ग्रामीणों को उपचार के लिए बाहर जाना पड़ रहा है।
सूखा नगला, महादेवपुर और चौखड़िया सहित आसपास के कई गांवों में भी बाढ़ के पानी ने ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। रास्तों पर पानी भरने से आवागमन, पशुओं के चारे और घरेलू जरूरतों से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।
शौचालयों के टैंक हुए लबालब, महिलाओं के सामने सबसे बड़ी दिक्कत
बाढ़ का पानी बढ़ने के साथ ग्रामीणों के सामने एक और गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। गांवों में बने शौचालयों के टैंक पानी से भर गए हैं। इसके चलते ग्रामीणों को शौच के लिए सुरक्षित स्थान तलाशना पड़ रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों की परेशानी सबसे अधिक बढ़ गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर और बढ़ा तो स्थिति और विकट हो सकती है। वहीं, बाढ़ के साथ गंगा की धार में कटान भी तेज हो गया है। कई किसानों के खेतों में खड़ी धान, गन्ने और चारे की फसल तेज बहाव के साथ कटकर नदी में समा रही है। किसानों की आंखों के सामने उनकी महीनों की मेहनत पानी में बह रही है।
बाढ़ के बीच बूढ़ी गंगा पुलिया बनी मछली पकड़ने का अड्डा
बाढ़ की भयावह स्थिति के बीच बूढ़ी गंगा पुलिया पर एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। सिनौली जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया इन दिनों मछली पकड़ने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आसपास के लोग बड़ी संख्या में पुलिया पर पहुंचकर मछलियां पकड़ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि गंगा की तेज धार के साथ बहकर आने वाली मछलियां पुलिया से टकराकर ऊपर आरसीसी हिस्से पर आ गिरती हैं। इसके बाद लोग उन्हें आसानी से पकड़ लेते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक बाढ़ के तेज बहाव के कारण मछलियां खुद ही पुलिया पर पहुंच रही हैं, जिससे उन्हें पकड़ने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ रही।
बाढ़ के बढ़ते पानी के बीच पुलिया पर मछली पकड़ने के लिए जुटी भीड़ और नीचे से गुजरती तेज धारा का नजारा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, तेज बहाव को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
एसडीएम बोले- जरूरत वाले गांवों में पहुंचेंगी नावें, मेडिकल टीम भी जाएगी
बाढ़ की स्थिति को लेकर एसडीएम अभिषेक वर्मा ने बताया कि जिन गांवों में आवागमन के लिए नाव की आवश्यकता है, वहां स्थिति के अनुसार जल्द नाव उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीम भेजकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा और जरूरत के अनुसार दवाओं का वितरण भी कराया जाएगा।
एसडीएम ने यह भी कहा कि बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन की ओर से जलस्तर और प्रभावित गांवों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जलस्तर में और बढ़ोतरी होने पर जरूरत के मुताबिक राहत एवं बचाव कार्य तेज किए जाएंगे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, सुबह-सुबह मचा हड़कंप

Farrukhabad news ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका, परिजनों की तलाश के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

Farrukhabad news बाढ़ के बीच प्रशासन का ‘ऑपरेशन मातृत्व’, 15 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित निकाला

Farrukhabad news शमशाबाद में स्टीमर, नाव और ट्रैक्टर से चला राहत अभियान, बाढ़ के बीच[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तालाब पर प्लाटिंग, ऊंचा नाला और बंद निकासी बनी जलभराव की जड़!

KAIMGANJ NEWS PWD ने जेसीबी चलाकर निकाला पानी, गड्ढों में भरवाई गिट्टी; सड़क किनारे मिट्टी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कान्हा की भक्ति में झूम उठा किरन पब्लिक स्कूल, राधा-कृष्ण की मनमोहक अदाओं ने लूटी महफिल

KAIMGANJ NEWS नन्हे कान्हाओं की रैंप वॉक से लेकर डांडिया की धूम तक, कृष्ण जन्मलीला[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्कूल जाने वाली सड़क पर कब्जे का खेल! जानवर बांधकर रास्ता किया संकरा, बच्चों की राह में खड़ी मुसीबत

KAIMGANJ NEWS ग्रामीणों ने कोतवाली में दी तहरीर, बोले—मना करने पर झगड़े को उतारू होते[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news होमगार्ड जवानों ने पेश की इंसानियत की मिसाल, रक्तदान कर बचाएंगे जरूरतमंदों की जान

Farrukhabad news फतेहगढ़ में सैनिक सम्मेलन के दौरान जवानों को साइबर अपराध से बचाव की[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सीएमओ के औचक छापे से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप: ड्यूटी से नदारद मिले डॉक्टर और कर्मचारी, कटेगा वेतन, थमाया नोटिस

Farrukhabad news पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर अचानक पहुंचे सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय, खुली व्यवस्था की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes