Farrukhabad news ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका, परिजनों की तलाश के बाद हुई मृतक की पहचान
नवाबगंज/फर्रुखाबाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गंगलऊ परमनगर गांव के पास सोमवार सुबह रेलवे लाइन पर एक करीब 25 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बताया गया कि सोमवार सुबह रेलवे लाइन पर गश्त कर रहे केमैन की नजर पोल संख्या 153/3 के पास पड़े युवक के शव पर पड़ी। उसने तत्काल शमशाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचकर करीब सवा आठ बजे स्टेशन मास्टर पुत्तन लाल को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने जीआरपी पुलिस, डायल 112 पुलिस तथा संबंधित अधिकारियों को घटना से अवगत कराया।
कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास मौजूद ग्रामीणों से युवक के बारे में पूछताछ शुरू की। शुरुआती दौर में शव की पहचान नहीं हो सकी। युवक की हालत देखकर आशंका जताई गई कि रात के समय वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
इधर, युवक के घर से अचानक गायब होने की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी उसकी तलाश में जुटे थे। पुलिस और ग्रामीणों की पूछताछ के बीच मृतक की पहचान नवाबगंज थाना क्षेत्र के कांधेमई गांव निवासी करन पुत्र कैलाश शाक्य के रूप में हुई। पहचान की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार करन का पिछले कुछ दिनों से मानसिक संतुलन ठीक नहीं चल रहा था। बताया गया कि रविवार रात वह घर पर सोया था। सुबह किसी समय वह बिना बताए घर से निकल गया। काफी देर तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने आसपास के इलाके और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसी दौरान उन्हें रेलवे लाइन पर युवक की मौत की सूचना मिली।
परिजन आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे। रेलवे पटरी के किनारे करन का शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी पाकर ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जुटी रही।
स्टेशन मास्टर पुत्तन लाल की सूचना के आधार पर नवाबगंज पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद मौत की वास्तविक स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
ब्यूरो चीफ—जयपाल सिंह यादव
दानिश खान



FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS समाधान दिवस में जमीन के झगड़ों की गूंज! चार फरियादियों ने लगाई गुहार, मौके पर सिर्फ एक शिकायत का निपटारा
KAIMGANJ NEWS –पति की मौत के बाद खेत पर कब्जे की कोशिश का आरोप, निहास[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में मच्छर भगाने का लोशन पीने से युवक की हालत बिगड़ी, सीएचसी में कराया गया भर्ती
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में मच्छर भगाने का लोशन पीने से युवक की हालत बिगड़ी, सीएचसी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news किसानों के हक की हुंकार! फर्रुखाबाद में गरजी भाकियू टिकैत, कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया जोरदार प्रदर्शन
Farrukhabad news –गन्ने के दाम बढ़ाने से लेकर एसआईआर रद्द करने तक उठीं आवाजें, राष्ट्रपति[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS एमएलसी चुनाव में मतदान की हलचल तेज, शिक्षकों ने उठाई हक और अधिकार की आवाज, सुरक्षा के कड़े पहरे में पड़ रहे वोट
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदान जारी, सुबह दस[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फर्रुखाबाद में एमएलसी चुनाव की वोटिंग शुरू, 11 केंद्रों के 30 बूथों पर कड़ा पहरा
Farrukhabad news–11 केंद्रों के 30 बूथों पर वोटिंग जारी, डीएम-एसपी ने संभाली निगरानी; शाम चार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भरत मिलाप की शाम कविताओं के नाम, हास्य-व्यंग्य और वीर रस ने बांधा समां
KAIMGANJ NEWS –सीपी गेस्ट हाउस में देर रात तक गूंजती रहीं तालियां, कवियों की रचनाओं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा शमशाबाद, प्रभु श्रीराम ने किया रावण का अंत
Farrukhabad news–लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध, संजीवनी प्रसंग और राम-रावण संग्राम के मंचन ने बांधा समां, आतिशबाजी से[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भाईचारे की मिसाल बना कायमगंज का भरत मिलाप, श्रीराम-भरत के मिलन ने भावुक किए श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS पुरानी गल्ला मंडी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14 वर्ष के वनवास के[...]
Oct