Farrukhabad news फतेहगढ़ में सैनिक सम्मेलन के दौरान जवानों को साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगा
फर्रुखाबाद। होमगार्ड विभाग के जवानों की समस्याओं, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर शुक्रवार को होमगार्ड कार्यालय फतेहगढ़ में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जवानों की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई तथा होमगार्ड मुख्यालय लखनऊ से प्राप्त आदेशों एवं निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया।
सम्मेलन के दौरान वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं को लेकर भी जवानों को जागरूक किया गया। प्रभारी साइबर सेल पुलिस लाइन फतेहगढ़ की ओर से होमगार्ड कर्मियों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपाय बताए गए। जवानों को सतर्क रहने के साथ-साथ साइबर ठगी की घटनाओं से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई।
जवानों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण।
कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न ब्लॉकों की कंपनियों से आए होमगार्ड जवानों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें होमगार्ड विभाग के अधिकारियों एवं जवानों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर में बीपी, शुगर और हीमोग्लोबिन सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जवानों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।
रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश
स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही होमगार्ड जवानों ने समाजहित में स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। जिला कमांडेंट होमगार्ड फतेहगढ़ डीएन सिंह के नेतृत्व में जवानों ने रक्तदान किया। मौके पर जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय भी अपनी स्वास्थ्य टीम के साथ मौजूद रहे।
रक्तदान करने वाले जवानों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवन बचाने वाला कदम साबित हो सकता है। रक्त की कमी के कारण किसी मां-बाप, भाई-बहन या बच्चे की जान न जाए, इसी उद्देश्य से उन्होंने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
शिक्षक दिवस पर लोगों से भी रक्तदान की अपील
कार्यक्रम में शिक्षक दिवस के अवसर पर रक्तदान करने वाले जवानों ने समाज के अन्य लोगों से भी इस पुनीत कार्य में आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना जरूरी है, ताकि जरूरत के समय अस्पतालों में रक्त की कमी न पड़े और किसी मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।
जिला कमांडेंट होमगार्ड डीएन सिंह ने जवानों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि होमगार्ड जवान ड्यूटी के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में भी आगे हैं। साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता और रक्तदान जैसे सामाजिक कार्य समाज के लिए सकारात्मक संदेश देते हैं।
सैनिक सम्मेलन के दौरान जवानों की समस्याओं को सुनने, उनके स्वास्थ्य की जांच कराने, साइबर अपराध से बचाव की जानकारी देने और रक्तदान के माध्यम से समाजसेवा करने का संदेश एक साथ देखने को मिला। होमगार्ड जवानों के इस पहल की मौजूद लोगों ने सराहना की।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news सीएमओ के औचक छापे से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप: ड्यूटी से नदारद मिले डॉक्टर और कर्मचारी, कटेगा वेतन, थमाया नोटिस
Farrukhabad news पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर अचानक पहुंचे सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय, खुली व्यवस्था की[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS समाधान दिवस या सिर्फ कागजी कोरम? 159 फरियादियों में से महज 6 को मिला न्याय, बाकी को फिर थमाई गई तारीख
KAIMGANJ NEWS –बेटी बेचने का सनसनीखेज आरोप, फर्जी आख्या का खेल और दबंगई के आगे[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
Farrukhabad news अंधविश्वास का खूनी खेल: चचेरे भाइयों ने लगाया ‘टोना-टोटका’ का आरोप, घर में घुसकर लाठी-सरिया से फोड़े सिर
Farrukhabad news कंपिल (फर्रुखाबाद): विज्ञान के इस आधुनिक युग में भी अंधविश्वास का भूत लोगों[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्राम पंचायतों के विकास पर ब्रेक, अटकी योजनाएं और भुगतान ने बढ़ाई प्रधानों की चिंता
KAIMGANJ NEWS –नई योजनाओं को मंजूरी नहीं, पुराने कामों का भुगतान भी लटका—समाधान दिवस में[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने पीआरडी जवान की बाइक में मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर जा गिरे जवान
KAIMGANJ NEWS –ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा, टक्कर मारकर ई-रिक्शा चालक रिक्शा समेत फरार—साथी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में बकरियां चरा रहे बुजुर्ग पर झपटा सियार, बचाने पहुंचे 13 वर्षीय नाती को भी बनाया निशाना
KAIMGANJ NEWS -एक ही इलाके में तीन लोगों पर हमला, चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण तो[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ कायमगंज, जयकारों से गूंजा नगर
KAIMGANJ NEWS -श्याम गेट की दीपक शुक्ला बगीची में हुआ भव्य आयोजन, मंदिरों में उमड़ी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सल्फास खाने से युवक की हालत बिगड़ी, मचा हड़कंप—गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद में शुक्रवार को उस[...]
Sep