Farrukhabad news अंधविश्वास का खूनी खेल: चचेरे भाइयों ने लगाया ‘टोना-टोटका’ का आरोप, घर में घुसकर लाठी-सरिया से फोड़े सिर

Picsart 26 09 05 15 12 00 773

Farrukhabad news कंपिल (फर्रुखाबाद): विज्ञान के इस आधुनिक युग में भी अंधविश्वास का भूत लोगों के सिर चढ़कर किस कदर बोल रहा है, इसकी खौफनाक बानगी कंपिल थाना क्षेत्र के नगला धीमर गांव में देखने को मिली। यहां मामूली शक और अंधविश्वास की सनक में खून के रिश्ते ही एक-दूसरे के प्यासे हो गए। चचेरे भाइयों ने टोना-टोटका कराने का मनगढ़ंत आरोप मढ़ते हुए दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला बोल दिया। घर के भीतर दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों और लोहे की सरिया से पीटकर दोनों को लहूलुहान कर डाला। चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण दौड़ते, आरोपी मौके से भाग निकले। ग्रामीणों के मुताबिक, नगला धीमर निवासी सुरजीत और उसके भाई अजय पर उनके ही चचेरे भाई कई दिनों से तंत्र-मंत्र और जादू-टोना कराने का बेबुनियाद शक पाले हुए थे।

IMG 20260810 WA01032 1

इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने पहले दोनों भाइयों को रास्ते में घेरकर अभद्र गालियां देनी शुरू कर दीं। जब सुरजीत ने इस झूठे इल्जाम और गाली-गलौज का कड़ा विरोध जताया, तो आरोपी आपा खो बैठे। तमतमाए आरोपी हाथों में लाठी-डंडे और लोहे की सरिया लेकर सुरजीत के घर में घुस गए। आरोपियों ने घर के अंदर सुरजीत और अजय को घेर लिया और ताबड़तोड़ वार करने लगे। सरिया के वार से दोनों भाइयों के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। खून से लथपथ पीड़ितों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा होने लगे, जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। अचानक हुए इस खूनी संघर्ष से पूरे गांव में सनसनी और दहशत का माहौल बन गया। आनन-फानन में परिजन खून से सने दोनों भाइयों को लेकर सीधे कंपिल थाने पहुंचे और आपबीती सुनाई।

​पुलिस ने भेजा अस्पताल, जांच के बाद होगी कड़ी कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत दोनों घायलों को इलाज और डॉक्टरी परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कायमगंज भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार कर मेडिकल रिपोर्ट तैयार की।

​थानाध्यक्ष नितिन चौधरी ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मामले की गहन तफ्तीश की जा रही है। अंधविश्वास के चलते हुए इस खूनी विवाद में मेडिकल रिपोर्ट और जांच के तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS समाधान दिवस में जमीन के झगड़ों की गूंज! चार फरियादियों ने लगाई गुहार, मौके पर सिर्फ एक शिकायत का निपटारा

KAIMGANJ NEWS –पति की मौत के बाद खेत पर कब्जे की कोशिश का आरोप, निहास[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में मच्छर भगाने का लोशन पीने से युवक की हालत बिगड़ी, सीएचसी में कराया गया भर्ती

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में मच्छर भगाने का लोशन पीने से युवक की हालत बिगड़ी, सीएचसी[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news किसानों के हक की हुंकार! फर्रुखाबाद में गरजी भाकियू टिकैत, कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया जोरदार प्रदर्शन

Farrukhabad news –गन्ने के दाम बढ़ाने से लेकर एसआईआर रद्द करने तक उठीं आवाजें, राष्ट्रपति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी चुनाव में मतदान की हलचल तेज, शिक्षकों ने उठाई हक और अधिकार की आवाज, सुरक्षा के कड़े पहरे में पड़ रहे वोट

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदान जारी, सुबह दस[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फर्रुखाबाद में एमएलसी चुनाव की वोटिंग शुरू, 11 केंद्रों के 30 बूथों पर कड़ा पहरा

Farrukhabad news–11 केंद्रों के 30 बूथों पर वोटिंग जारी, डीएम-एसपी ने संभाली निगरानी; शाम चार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भरत मिलाप की शाम कविताओं के नाम, हास्य-व्यंग्य और वीर रस ने बांधा समां

KAIMGANJ NEWS –सीपी गेस्ट हाउस में देर रात तक गूंजती रहीं तालियां, कवियों की रचनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा शमशाबाद, प्रभु श्रीराम ने किया रावण का अंत

Farrukhabad news–लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध, संजीवनी प्रसंग और राम-रावण संग्राम के मंचन ने बांधा समां, आतिशबाजी से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भाईचारे की मिसाल बना कायमगंज का भरत मिलाप, श्रीराम-भरत के मिलन ने भावुक किए श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS पुरानी गल्ला मंडी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14 वर्ष के वनवास के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes