KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

IMG 20260607 135020

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में रविवार को सीपी गेस्ट हाउस में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष माननीय लोकेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों की संस्तुति पर नगर अध्यक्ष अमित सेठ ने नगर महामंत्री संजीव अग्रवाल से विचार-विमर्श के उपरांत 101 सदस्यीय नगर कार्यकारिणी की घोषणा की।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के भव्य स्वागत से हुआ। मंचासीन प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कौशल, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, प्रदेश संयुक्त महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता, युवा प्रदेश मंत्री अतुल गुप्ता, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला जिला अध्यक्ष रश्मि दुबे, महिला प्रदेश मंत्री एवं महिला नगर अध्यक्ष मधु गंगवार, जिला महामंत्री शिव कुमार शाक्य, विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी तथा युवा नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता का शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

घोषित नगर कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय अग्रवाल मुन्ना एवं सुधीर गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा सुनील चक, दीपक राज अरोड़ा, अंकित अग्रवाल, सुधाकर दुबे, पवन कौशल, विभोर सिंघल, मुस्तफा भाई, मुकेश दुबे सहित कुल 25 उपाध्यक्ष बनाए गए। कोषाध्यक्ष पद पर सतीश चंद्र अग्रवाल तथा संयुक्त महामंत्री पद पर प्रतीक राज कौशल को मनोनीत किया गया।

इसके अतिरिक्त मुकेश गुप्ता, अमित पालीवाल, अंबुज गंगवार, मनोज रस्तोगी बब्बू, विनीत सक्सेना, नितिन अग्रवाल सहित 11 वरिष्ठ मंत्री तथा ओम प्रकाश अरोड़ा, निपुण अग्रवाल, संदीप जैन, अभय रस्तोगी सहित 16 मंत्रियों की घोषणा की गई। विवेक अग्रवाल, विजय गोयल, हेमंत अरोड़ा, कपिल जैन सहित 16 संगठन मंत्रियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई। गौरव गर्ग को ऑडिटर एवं अभिषेक गुप्ता को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

अपने संबोधन में नगर अध्यक्ष अमित सेठ ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा व्यापार मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नगर में किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ संगठन सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी करेगा। वृक्षारोपण अभियान, फल वितरण, गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को वस्त्र उपलब्ध कराने जैसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम व्यापार मंडल के माध्यम से संचालित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं पत्रकार बंधुओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष लखपति बाबू सक्सेना, जिला प्रचार मंत्री अनुराग राठौर, विधानसभा महामंत्री संगम शाक्य, विधानसभा कोषाध्यक्ष कमलेश भारद्वाज, नीरज रस्तोगी, पंकज रस्तोगी, धीरज गुप्ता, धर्मवीर शर्मा, नरेश चंद्र अग्रवाल, अनूप कौशल, जय ओम कौशल, विपिन कौशल, सन्नी मानसिंह शाक्य, बबलू टेलर सहित एक सैकड़ा से अधिक व्यापारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS देवठान एकादशी पर कायमगंज के बाजारों में उमड़ा आस्था और खरीदारी का सैलाब, सुबह से शाम तक रही रौनक

KAIMGANJ NEWS -सिंघाड़ा 25 रुपये तो शकरकंदी 30 रुपये किलो बिकी, 20 रुपये का एक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तालाब लबालब, नालियां चोक और सड़क ऊंची… आखिर कहां जाएं बस्ती के लोग?

KAIMGANJ NEWS –किसी का मकान ढहा, तो किसी की नींव पर मंडरा रहा खतरा; वाल्मीकि[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बघार पुलिया के पास दो बाइकों में भीषण भिड़ंत, 60 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल

KAIMGANJ NEWS –हेलमेट और सावधानी को लेकर फिर उठे सवाल, सिर व पैर में आई[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 218 बच्चों की मौजूदगी में स्कूल की रसोई में अग्निकांड, मालती ने जान जोखिम में डाल बंद किया सिलेंडर

Farrukhabaf news फर्रुखाबाद। लिंजीगंज स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा

Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]