Farrukhabad news चौपाल पर सोते भाइयों पर चढ़ा बेकाबू लोडर, संविदा चालक की मौत

Picsart 26 05 09 18 20 45 126

Farrukhabad news फर्रुखाबाद में तड़के दर्दनाक हादसा, एक युवक गंभीर घायल; चालक वाहन छोड़कर फरार
शमशाबाद/फर्रुखाबाद, 9 मई।
शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम उलियापुर बलीपुर भगवंत में शनिवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने गांव में शोक की लहर दौड़ा दी। तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी चौपाल में घुस गया और वहां चारपाई पर सो रहे दो चचेरे भाइयों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी 30 वर्षीय रामू यादव अपने चचेरे भाई शिवम यादव के साथ मुख्य मार्ग के किनारे स्थित चौपाल में चारपाई पर लेटे थे। बताया गया कि रामू यादव परिवहन निगम फर्रुखाबाद डिपो में संविदा चालक के रूप में कार्यरत था और ड्यूटी पर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। इंतजार के दौरान दोनों को नींद आ गई और वे चौपाल में ही सो गए।
इसी बीच तड़के करीब चार बजे तेज गति से आ रहा लोडर संख्या यूपी 76 के 7908 अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और लोडर सीधे चौपाल में जा घुसा। हादसे में चारपाई पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा दोनों युवक उसकी चपेट में आ गए। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि रामू यादव वाहन के नीचे दब गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण तुरंत सहायता के लिए दौड़े, लेकिन तब तक चालक वाहन छोड़कर भाग चुका था। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए मुख्य मार्ग पर जाम जैसे हालात बन गए।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सचिन चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल शिवम यादव को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त लोडर को कब्जे में ले लिया गया है तथा फरार चालक की तलाश की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मृतक रामू यादव परिवार में सबसे बड़ा भाई था। वर्ष 2012 में उसका विवाह सोनी देवी से हुआ था। उसके परिवार में 10 वर्षीय पुत्र उत्कर्ष और 8 वर्षीय पुत्री मन्नत हैं। हादसे के बाद पत्नी, बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक और मातम का माहौल बना हुआ है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes