KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार पिकअप ने छीना मासूम कुनाल का बचपन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव हजरतगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल 13 वर्षीय मासूम कुनाल जीत सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। गांव में हर आंख नम है और घर में मातम पसरा हुआ है।गांव निवासी अवधेश कठेरिया का पुत्र कुनाल शुक्रवार को किसी काम से घर से बाहर निकला था। तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि मासूम कई फीट दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन दौड़ पड़े। लोगों ने भागने का प्रयास कर रहे पिकअप चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घायल कुनाल को तत्काल 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। परिजन बेटे की जिंदगी बचाने की आस में उसे निजी अस्पताल ले गए, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद शनिवार को कुनाल जिंदगी की जंग हार गया।
मासूम बेटे की मौत के बाद मां विनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता अवधेश गहरे सदमे में हैं। भाई जीत और नवनीत तथा बहन दुर्गा व शाकुंभरी भी भाई को याद कर बिलख रहे हैं। जिस आंगन में कभी कुनाल की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब सिर्फ सन्नाटा और मातम पसरा है।ग्रामीणों का कहना है कि कुनाल बेहद शांत और मिलनसार स्वभाव का था। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। कंपिल थानाध्यक्ष नितिन चौधरी ने बताया कि मृतक के पिता की सूचना पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes