KAIMGANJ NEWS सीएचसी में मासूम की पायल पर महिला चोर का हाथ साफ, भीड़ ने दबोचा — दो रुपये का लालच देकर उड़ाई चांदी की पायल

Picsart 26 05 08 15 47 20 493

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। फर्रुखाबाद।  कायमगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब इलाज कराने आई एक मासूम बच्ची की पायल चोरी हो गई। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर महिला चोर ने बेहद शातिर अंदाज में वारदात को अंजाम दिया, लेकिन अस्पताल में मौजूद लोगों की सतर्कता से उसकी चाल ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। लोगों ने पीछा कर आरोपी महिला को दबोच लिया और उसके पास से बच्ची की चोरी हुई पायल बरामद कर ली।

Picsart 26 05 08 15 09 09 262

जानकारी के मुताबिक अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव विजयदेपुर निवासी मीनू अपनी एक वर्षीय बेटी को लेकर सीएचसी में महिला चिकित्सक को दिखाने आई थीं। जांच के बाद वह दवा लेने के लिए पर्चा काउंटर के बाहर लाइन में खड़ी थीं। उसी दौरान अस्पताल में काफी भीड़ थी और लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी भीड़ का फायदा उठाकर एक संदिग्ध महिला मासूम बच्ची के करीब पहुंची। पहले उसने बच्ची को बहलाने के लिए दो रुपये का सिक्का दिया और फिर बड़ी सफाई से उसके पैर से चांदी की पायल उतार ली। वारदात को अंजाम देने के बाद महिला वहां से खिसकने लगी।
कुछ ही देर बाद जब मीनू की नजर बच्ची के पैर पर पड़ी तो पायल गायब देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाया तो अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत संदिग्ध महिला की तलाश शुरू कर दी।
बताया जाता है कि शक होने पर अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर मौजूद एक महिला को पकड़ लिया गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से बच्ची की चोरी हुई पायल बरामद हो गई। यह देखते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आरोपी महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
सूचना मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी अंकुर भाटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। बताया गया है कि पीड़िता मीनू इन दिनों अपने मायके कायमगंज क्षेत्र के गांव हंसापुर गौराई में रह रही थीं।
कस्बा प्रभारी अंकुर भाटी ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अस्पतालों में सक्रिय चोर गिरोहों से दहशत
सीएचसी में दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद मरीजों और तीमारदारों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अस्पतालों की भीड़ में आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग

KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेत में घेरकर मौसा-भांजे पर बरसाए लाठी-फावड़े और सरिये, दोनों लहूलुहान!

KAIMGANJ NEWS –पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप, किसान यूनियन ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर सुलभ शौचालय में मिला युवक का शव, डेढ़ घंटे तक अंदर बंद रहने से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –शौचालय कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा खुलवाकर युवक को[...]