Farrukhabad news स्टे ऑर्डर के बावजूद कब्जे की कोशिश! पत्रकार की जमीन पर दबंगों का धावा, जान से मारने की धमकी”

Picsart 26 04 29 17 46 55 408

Farrukhabad news फर्जी दस्तावेजों के सहारे खेला जा रहा कब्जे का खेल, पुलिस हस्तक्षेप से टली बड़ी वारदात
शमसाबाद/फर्रुखाबाद।
न्यायालय के स्पष्ट आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए दबंगों द्वारा एक वरिष्ठ पत्रकार की पैतृक भूमि पर कब्जा करने की सनसनीखेज कोशिश सामने आई है। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद आरोप है कि कूटरचित दस्तावेजों के सहारे जमीन हथियाने की साजिश रची जा रही है। पीड़ित पत्रकार ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मोहल्ला दलमीर खां निवासी वरिष्ठ पत्रकार महेश सिंह वर्मा पुत्र इच्छाराम ने बताया कि उनकी पैतृक भूमि को लेकर सिविल जज कोर्ट में मूल वाद संख्या-59/16 (महेश बनाम सियाराम आदि) विचाराधीन है। इस मामले में माननीय न्यायालय ने 29 फरवरी 2016 को स्पष्ट अस्थायी स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) पारित करते हुए सियाराम पुत्र विद्याराम समेत अन्य आरोपियों को भूमि में किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप से सख्ती से रोका था।
इसके बावजूद आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने साजिश रचकर फर्जी विक्रय पत्र तैयार कर लिया और मुन्ना खां के नाम पर जमीन का कूटरचित सौदा दिखा दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट के आदेश की पूरी जानकारी होने के बाद भी उन्होंने कानून को चुनौती देने का दुस्साहस किया।
घटना के मुताबिक, 05 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12 बजे दबंग किस्म के लोग असामाजिक तत्वों के साथ मौके पर पहुंचे और जबरन जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। आरोप है कि उन्होंने मौके पर पोल गाड़ दिए और निर्माण की तैयारी शुरू कर दी। विरोध करने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गई।
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला, जिससे एक बड़ा विवाद टल गया। लेकिन इसके बाद भी आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। बताया जा रहा है कि 08 अप्रैल 2026 को आरोपियों ने न्यायालय को गुमराह कर फर्जी तरीके से नकल निकलवाई और फिर जमीन पर बालू व ईंटें डलवाकर कब्जे की तैयारी तेज कर दी।
पीड़ित पत्रकार का आरोप है कि दबंग लगातार झगड़ा-फसाद करने और अवैध निर्माण के जरिए जमीन हड़पने की फिराक में हैं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
⚡ सवाल खड़े होते हैं:
जब मामला कोर्ट में लंबित है, तो आखिर किसके दम पर हो रहा कब्जे का प्रयास?
क्या दबंगों के हौसले के पीछे किसी का संरक्षण है?
क्या न्यायालय के आदेशों की खुलेआम अनदेखी पर होगी सख्त कार्रवाई?
📢 (ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव, दानिश खान)

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes