KAIMGANJ NEWS ससुराल में विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत—शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Picsart 26 04 29 18 08 50 882

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
शादी की खुशियों के बीच एक दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। ससुराल में हुए विवाद के बाद आहत एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद जहां एक ओर शादी का माहौल था, वहीं दूसरी ओर घर में कोहराम मच गया।
मोहल्ला रेलवे रोड निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र राठौर पुत्र मुरारी सिंह अपने परिवार के साथ सोमवार को अपने साले राजू (निवासी बरझाला) की शादी में शामिल होने गया था। बताया जा रहा है कि विवाह समारोह के दौरान किसी बात को लेकर उसका ससुराल पक्ष या अन्य लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि खुद को अपमानित महसूस कर जितेंद्र रात करीब ढाई बजे ही समारोह छोड़कर घर लौट आया।
परिजनों के अनुसार, अगले दिन सुबह वह सामान्य दिखाई दिया, लेकिन भीतर ही भीतर तनाव में था। दोपहर के समय उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर वह पहले एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचा, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
सीएचसी के डॉ. अमरेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जितेंद्र सात भाइयों में तीसरे नंबर पर था और कचौड़ी-पापड़ी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से पत्नी पूजा, मां विमला देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे तीन छोटे बेटे—सागर, आर्यन और देव—छोड़ गया है, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने एक बार फिर सामाजिक रिश्तों में बढ़ते तनाव और आवेश में लिए गए फैसलों के गंभीर परिणामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes