KAIMGANJ NEWS CP विद्या निकेतन का ‘शक्ति प्रदर्शन’: हाईस्कूल और इंटर में 100% रिजल्ट, अंशिका और केशव ने गाड़े सफलता के झंडे

IMG 20260423 WA0409

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद): कहते हैं कि मेहनत अगर खामोशी से की जाए, तो सफलता शोर मचा देती है। यूपी बोर्ड के नतीजों में कायमगंज के सीपी विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज के होनहारों ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। विद्यालय ने न केवल शत-प्रतिशत परिणाम देकर अपनी साख बचाए रखी, बल्कि जनपद की मेरिट लिस्ट में सेंध लगाकर क्षेत्र का नाम पूरे प्रदेश में चमका दिया है।

​अंशिका ने रचा इतिहास, जनपद की मेरिट में बनाई जगह

​हाईस्कूल की परीक्षा में कु. अंशिका ने 93.17% अंक प्राप्त कर ‘क्वीन’ की तरह कॉलेज में टॉप किया है। खास बात यह है कि अंशिका ने न केवल स्कूल टॉप किया, बल्कि जिले की श्रेष्ठता सूची (मेरिट लिस्ट) में भी अपना स्थान सुरक्षित किया। उनके पीछे-पीछे सुधीर (92.33%) और अंशू (92%) ने भी कांटे की टक्कर देते हुए क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

​इंटरमीडिएट में केशव राघव का जलवा

​वहीं, इंटरमीडिएट के रण में केशव राघव ने 85.40% अंकों के साथ स्कूल का मान बढ़ाया। उनके ठीक पीछे सुशांत कुमार (84.60%) और रुद्र प्रताप सिंह (84.20%) ने अपनी मेधा का लोहा मनवाते हुए टॉप-3 में जगह पक्की की।

​आंकड़ों की जुबानी, CP विद्या निकेतन की कहानी

​विद्यालय का दबदबा इन आंकड़ों से समझा जा सकता है:

  • ​हाईस्कूल: 251 छात्र परीक्षा में बैठे, जिनमें से 4 ने 90% का बैरियर पार किया और 105 छात्रों ने 75% (डिस्टिंक्शन) से ज्यादा अंक पाए।
  • ​इंटरमीडिएट: 307 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 21 ने 80% से ऊपर और 50 छात्रों ने 75% से अधिक अंक झटके।

​खुशी से झूमा स्कूल प्रबंधन

​इस ऐतिहासिक जीत पर विद्यालय के प्रबंधक सत्यप्रकाश अग्रवाल और निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने गदगद होते हुए कहा कि यह परिणाम बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का फल है। प्रधानाचार्य योगेश चन्द्र तिवारी और उप प्रधानाचार्य डॉ. मनोज तिवारी ने इसे अनुशासन और बेहतर पठन-पाठन की जीत बताया।

​जैसे ही परिणाम घोषित हुए, स्कूल परिसर में जश्न का माहौल छा गया। अभिभावकों और शिक्षकों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

​रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes