Farrukhabad news अग्नि तांडव: दिव्यांग की खुशियों में लगी आग, बेबस परिवार के सामने अब रोटी का संकट

IMG 20260423 WA0448

Farrukhabad news जिजौटा बुजुर्ग में कोहराम: धू-धू कर जली झोपड़ी, तीन मूक पशुओं की दर्दनाक मौत, लाखों की गृहस्थी स्वाहा

​कंपिल (फर्रुखाबाद)। कहते हैं गरीबी में आटा गीला होता है, लेकिन जिजौटा बुजुर्ग गांव में तो गरीबी पर ही कहर टूट पड़ा। गुरुवार की शाम एक दिव्यांग परिवार के लिए काल बनकर आई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, एक मामूली झोपड़ी आग के शोलों में तब्दील हो गई। इस भीषण अग्निकांड ने न केवल एक सिर से छत छीनी, बल्कि तीन बेजुबान बकरियों को भी मौत की नींद सुला दिया।

​मजदूरी करने गया था दिव्यांग, पीछे से उजड़ गई दुनिया

​गांव निवासी दिव्यांग प्रेमपाल शर्मा अपने बेटे सुनील के साथ मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पेट पालने के लिए घर से बाहर गए थे। घर पर पत्नी जय देवी और बच्चे मौजूद थे। शाम का वक्त था, तभी अचानक झोपड़ी से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देख गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण बाल्टियां लेकर दौड़े, मिट्टी और पानी का छिड़काव किया, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। झोपड़ी के अंदर बंधी तीन बकरियां आग की भेंट चढ़ गईं और तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

​नुकसान का आकलन:

    • ​अनाज: साल भर की मेहनत की गाढ़ी कमाई (राशन) जलकर राख।
    • ​पशुधन: तीन बकरियों की मौत (परिवार की आय का साधन)।
    • ​गृहस्थी: कपड़े, बिस्तर और अन्य सामान जलकर नष्ट।
    • ​कुल नुकसान: पीड़ित के अनुसार लगभग 1 लाख रुपये की चपत।

​“सब कुछ खत्म हो गया साहब!”

नम आंखों से दिव्यांग प्रेमपाल ने बताया कि उनकी गृहस्थी का तिनका-तिनका जल गया है। अब न रहने को छत बची है और न खाने को दाना।

 

​प्रशासन से मुआवजे की आस

​घटना की सूचना तत्काल तहसील प्रशासन और हल्का लेखपाल प्रियंका यादव को दे दी गई है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस बेसहारा दिव्यांग परिवार को कितनी जल्दी आर्थिक मदद पहुंचाता है, ताकि इनके उजड़े हुए आशियाने में फिर से रोशनी लौट सके।

​रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes