Farrukhabad news महाभारत सर्किट में चमकेगा काम्पिल्य (कम्पिल): 4.70 करोड़ की योजना से बनेगा वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट हब

IMG 20260330 WA0293

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश :- 30 मार्च 2026
फर्रुखाबाद जिले का ऐतिहासिक स्थल काम्पिल्य (कंपिल), जिसे महाभारत कालीन धरोहर के रूप में जाना जाता है, अब विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने “महाभारत सर्किट” के अंतर्गत 4.70 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत पहली किश्त के रूप में 1.40 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए गए हैं।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि काम्पिल्य को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर अंतरराष्ट्रीय स्तर का पर्यटन स्थल बनाया जाएगा। यह स्थान द्रौपदी की जन्मस्थली के रूप में विशेष धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है।
परियोजना के तहत लगभग 2.37 करोड़ रुपये की लागत से चार इंटरैक्टिव इंस्टॉलेशन स्थापित किए जाएंगे। इन इंस्टॉलेशनों के माध्यम से द्रौपदी जन्म, स्वयंवर और श्रीकृष्ण से जुड़े प्रसंगों को आधुनिक तकनीक के जरिए जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे पर्यटकों को एक अनूठा अनुभव मिलेगा।
इसके अलावा, रामेश्वर नाथ मंदिर पर करीब 30 लाख रुपये की लागत से एक भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा। पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 55 लाख रुपये की लागत से एक टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर भी विकसित किया जाएगा, जिसमें पेयजल, शौचालय, विश्राम स्थल और कैफेटेरिया जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
परियोजना में स्टोन स्टोरी बोर्ड भी लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से काम्पिल्य के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2025 में फर्रुखाबाद जिले में 21.67 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे थे, जो इस क्षेत्र की बढ़ती पर्यटन संभावनाओं को दर्शाता है।
सरकार का उद्देश्य काम्पिल्य के प्राचीन गौरव को पुनर्स्थापित करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करना है, ताकि यह स्थल न केवल धार्मिक आस्था बल्कि सांस्कृतिक विरासत का भी प्रमुख केंद्र बन सके।
रिपोर्टर :- दीपक कुमार यादव (फर्रूखाबाद )

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes