Farrukhabad news फर्रुखाबाद, 26 मार्च2026
जनपद फर्रुखाबाद के गांव नगला हूसा स्थित कुठला झील को आकर्षक ईको टूरिज्म हब बनाने की कवायद अब तेज हो गई है। गुरुवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने प्रस्तावित स्थल का औचक निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति परखी और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गुणवत्ता व समय-सीमा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
करीब ₹2.41 करोड़ की लागत से विकसित होने वाली इस योजना के तहत झील क्षेत्र को पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने विभागीय अधिकारियों से विस्तृत कार्ययोजना की जानकारी ली और साफ कहा कि विकास के नाम पर प्राकृतिक स्वरूप से छेड़छाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगी।
उन्होंने निर्देश दिए कि झील के चारों ओर सुगम पाथ-वे, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, आकर्षक प्रवेश द्वार, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और मजबूत सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही इस पर भी जोर दिया कि विकास कार्य इस तरह हों कि पर्यटकों को आकर्षित करें, लेकिन पर्यावरण और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र सुरक्षित बना रहे।
डीएम ने कहा कि परियोजना को निर्धारित समय में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि जिले में पर्यटन को नई पहचान मिले और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ें।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासन की सख्ती और सक्रियता से स्पष्ट है कि आने वाले समय में कुठला झील एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभरने की ओर अग्रसर है।
ब्यूरो रिर्पोट :- जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug