KAIMGANJ NEWS शिक्षा के मंदिर में ‘कायाकल्प’ की गूंज: नन्हे सितारों ने बांधा समां, सुरभि बोलीं—अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाएं!

Picsart 26 03 11 20 54 18 218

KAIMGANJ NEWS –बीआरसी पर जुटा दिग्गजों का जमावड़ा, सरकारी योजनाओं पर हुआ मंथन।

  • ​उलियापुर और अताईपुर के बच्चों की प्रस्तुति ने लूटी महफिल, सभागार हुआ मंत्रमुग्ध।
  • ​रंगोली की सुंदरता और गुरुजनों के जोश ने कार्यक्रम में फूंकी जान।

​कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और स्कूलों की सूरत बदलने के संकल्प के साथ ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) पर ‘उम्मीदों का मेला’ सजा। मौका था—समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों, प्रधानाध्यापकों और ग्राम प्रधानों की एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण संगोष्ठी का। कार्यक्रम में जब बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई, तो हर कोई कह उठा— “कायाकल्प को मिल गई नई उड़ान।कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सुरभि और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार ने संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश पाल के साथ मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया। पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मंच पर प्राथमिक विद्यालय उलियापुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय अताईपुर जदीद के नन्हे मुन्नों ने जैसे ही सरस्वती वंदना और स्वागत गीत छेड़ा, वहां मौजूद हर शख्स मंत्रमुग्ध हो गया। बच्चों की मासूमियत और सधे हुए सुरों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विधायक डॉ. सुरभि भी बच्चों के हुनर को देख खुद को उनकी सराहना करने से रोक नहीं पाईं।

​विधायक का हुंकार: “शिक्षा ही सबसे बड़ी पूंजी”

​मंच से संबोधित करते हुए डॉ. सुरभि ने ग्राम प्रधानों और SMC अध्यक्षों की भूमिका को सराहा। उन्होंने दो टूक कहा—

​“सरकार की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। शिक्षा का उजियारा समाज के अंतिम छोर तक पहुंचना चाहिए और इसमें कायाकल्प अभियान एक मील का पत्थर है।”

 

​आकर्षण का केंद्र रही रंगोली और टीम वर्क

​एक ओर जहां एआरपी सुबोध अग्निहोत्री ने संगोष्ठी की रूपरेखा रखी, वहीं दूसरी ओर शुचिता यादव, अश्मी नाज, रुचि गंगवार और टीम लीडर उदय यादव द्वारा बनाई गई भव्य रंगोली ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वीरेंद्र सिंह ने हर यादगार लम्हे को कैमरे में कैद किया।

​इनकी रही खास मौजूदगी

​शिक्षक संघ के अध्यक्ष निर्देश गंगवार और अरेंद्र यादव ने अपने प्रखर विचार रखे। कार्यक्रम को सफल बनाने में एआरपी अनुराग पाठक, श्याम श्रीवास्तव, अश्वनी चतुर्वेदी समेत भारी संख्या में शिक्षकों का सहयोग रहा। मंच का शानदार संचालन योगेंद्र सिंह और ज्योति श्याम गौड़ ने अपनी चिर-परिचित शैली में किया।

​ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes