KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और मौसमी बीमारियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर के मोहल्ला चिलाका में एक 14 वर्षीय किशोरी की तेज बुखार के चलते असामयिक मौत हो गई। चार दिनों तक निजी चिकित्सकों और झोलाछापों के चक्कर काटने के बाद जब परिजन मासूम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुँचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद अस्पताल परिसर परिजनों की चीखों से दहल उठा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला चिलाका निवासी बाबू सिंह की 14 वर्षीय पुत्री अनीता पिछले चार पांच दिनों से तेज बुखार की चपेट में थी। मृतका की बुआ गुड़िया ने रुंधे गले से बताया कि शुरुआत में उन्होंने अनीता को मामूली बुखार समझकर स्थानीय स्तर पर एक निजी चिकित्सक को दिखाया था। चार पाच दिनों तक दवाइयां चलती रहीं, लेकिन अनीता की हालत में सुधार होने के बजाय गिरावट आती गई। मंगलवार को जब उसकी स्थिति बेहद नाजुक हो गई और शरीर पीला पड़ने लगा, तब आनन-फानन में उसे CHC कायमगंज लाया गया। जैसे ही परिजन अनीता को लेकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल हुए, ड्यूटी पर तैनात डॉ. विपिन कुमार ने तत्काल उसकी जांच की। नब्ज टटोलते ही डॉक्टर के चेहरे पर मायूसी छा गई। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का मानना है कि इलाज में हुई देरी और संक्रमण का स्तर बढ़ जाना मौत का मुख्य कारण हो सकता है। अनीता की मौत की खबर सुनते ही पिता बाबू सिंह और बुआ गुड़िया के पैरों तले जमीन खिसक गई। अस्पताल के गलियारों में परिजनों का करुण क्रंदन सुनकर हर किसी की आँखें नम हो गईं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि अनीता एक होनहार बच्ची थी और उसकी इस तरह अचानक मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
स्वास्थ्य विभाग पर सवालिया निशान!
इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में सक्रिय झोलाछाप डॉक्टरों और समय पर उचित इलाज न मिल पाने की समस्या को उजागर कर दिया है। ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में लोग अक्सर सरकारी अस्पताल जाने के बजाय निजी क्लीनिकों के चक्कर में कीमती समय गंवा देते हैं, जिसका खामियाजा अनीता जैसी मासूमों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ता है।
ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन
KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?
KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!
KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास
KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग
KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]
Nov