जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत, एक दर्जन से अधिक की हालत गंभीर

8831dda4 828a 4655 a6c9 e4352b0fecd5

आजमगढ़ उत्तर प्रदेश 21 फरवरी 2022
आबकारी विभाग एवं प्रशासनिक लापरवाही के कारण प्रदेश में जगह-जगह बेची जा रही जहरीली शराब लोगों की जान को खतरे में डाल रही है। फिर भी इस पर कड़ाई से कोई प्रतिबंध अब तक नहीं लगाया जा सका। एक बार फिर प्रदेश के जनपद आजमगढ़ में जहरीली शराब ने कहर वरपाते हुए 7 लोगों को मौत की नींद सुला दिया। वही 1 दर्जन से अधिक लोग जहरीली शराब के सेवन से उपचाराधीन हैं । जो अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। इस जहरीली शराब की बिक्री अहरौला थाना क्षेत्र मैं माहुल स्थित देसी शराब के ठेके से की गई थी ।जिसके पीने से इतनी बड़ी घटना घटित हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने माहुल कस्बे के पास जाम लगा दिया। काफी देर तक के बाद लोगों ने प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद जाम खोला । इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के कारण शराब की खपत को देखते हुए नकली अवैध शराब बिक्री का धंधा काफी बढ़ गया है। मृतकों तथा अस्पताल में भर्ती लोगों के परिवारीजनो की हालत भी दयनीय हो गई है। गांव से लेकर अस्पताल तथा पोस्टमार्टम हाउस तक हर जगह सिसकियां सुनाई दे रही हैं ।इससे पहले माह मई में मित्तूपुर गांव में जहरीली शराब पीने से 30 लोगों की मौत हो चुकी है। उस समय प्रशासन ने काफी हाथ पैर चलाएं । लेकिन इसके बाद फिर मामला ठंडे बस्ते में जाता दिखाई दिया । शायद उसी का परिणाम है कि बेखौफ हो चुके शराब कारोबारी अपने मुनाफे के लिए सुरा प्रेमियों की जान से खिलवाड़ करने में संकोच नहीं कर रहे हैं।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फर्रुखाबाद में सनसनी: सर्राफ को डंडों से पीटकर 2 लाख की सोने की चेन व नकदी लूटी, पुलिस बोली— ‘मामला संदिग्ध’

Farrukhabad news — कंपिल-सिवारा मार्ग पर सवितापुर के पास बाइक सवार नकाबपोशों का तांडव, चीख-पुकार[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes