Farrukhabad news – थानाध्यक्ष ने अफवाहों से बचने तथा भाई चारे से त्यौहार मनाने के साथ ही लोगों से किया सहयोग देने काआग्रह
फर्रुखाबाद
आगामी त्यौहारों पर क्षेत्र में पूरी तरह शांति एवं आपसी सहयोग से रहने एवं कानून व्यवस्था को सुदृण बनाए रखने के लिए कमालगंज थाना में शांति कमेटी की बैठक आयोजित हुई । थानाध्यक्ष अवध नरायण पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में अधिकांश ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों, इमामों तथा धर्मगुरुओं सहित संभ्रान्त लोग मौजूद रहे ।
बैठक में विशेष रूप से आगामी त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई ।
= मिला समस्याओं के समाधान का आश्वासन =
बैठक के दौरान उपस्थित ग्राम प्रधानों व संभ्रांत लोगों द्वारा क्षेत्र में उत्पन्न तथा संभावित समस्याओं के संबंध में पुलिस के सामने अपनी बात रखी । इस पर गौर करते हुए थानाध्यक्ष ने सभी को गंभीरता से सुना और जल्द ही समस्या निस्तारण का आश्वासन भी दिया ।
= हर हाल में शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील =
थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडे ने बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों , धर्मगुरुओं तथा संभ्रान्त जनों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले शरारती तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई बात किसी को पता चले तो तुरंत थाना पुलिस को सूचित करें। वहीं सोशल मीडिया पर सतर्कता से गौर करने एवं अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली किसी भी आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया।
बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और धर्मगुरुओं ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा देते हुए कहा कि क्षेत्र में पूरी तरह शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपनी जिम्मेदारी स्वतः निर्वाह करना हम सभी का भी नैतिक दायित्व है , जिसे पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा ।
रिपोर्टर – दीपक कुमार यादव

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा: ड्यूटी के दौरान की-मैन ( रेलवे कर्मी ) मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर घायल
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद कासगंज–कानपुर रेलवे ट्रैक पर ड्यूटी कर रहे एक रेलवे कर्मी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मौत का हाईटेंशन खतरा: पितौरा क्रॉसिंग पर 33KV लाइन से उठीं चिंगारियां दिखाई पड़ीं आग जैसे शोले, टला बड़ा हादसा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद मंगलवार रात कायमगंज क्षेत्र में अचरा मार्ग स्थित पितौरा रेलवे क्रॉसिंग[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा बना जाम का जाल : -ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, जनता बेहाल—प्रशासन बेखबर
Farrukhabad news फर्रुखाबाद/फतेहगढ़ | फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ युग्म नगर के बीच स्थित बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा इन[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को रणक्षेत्र बना शमसाबाद: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर SDM और विधायक पति में ‘महासंग्राम’
KAIMGANJ NEWS –500 बीघा गेहूं की फसल पर मचा ‘कोहराम’: भारी पुलिस फोर्स तैनात, विधायक[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मठ की मर्यादा तार-तार: महिलाओं पर कस रहे थे फब्तियां, टोकने पर पुलिस से ही भिड़ गए ‘गौरक्षा प्रमुख’ और ‘बजरंग दल’ के नेता
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बवाल: शिवरई मठ पर मनचलों ने काटा हंगामा, खाकी से बदसलूकी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS शिक्षा की अलख जगाने हेतु “स्कूल चलो अभियान” रैली, आयोजित कर किया ग्रामीणों को जागरूक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद जनपद के विकास खंड कायमगंज क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता[...]
Apr
DELHI NEWS
Delhi news ईरान–अमेरिका–इजराइल तनाव: बड़े हमले की धमकी के बीच टला टकराव, 2 हफ्ते का युद्ध विराम लागू
Delhi news साभार :- नई दिल्ली :- द एंड टाइम्स न्यूज (अंतरराष्ट्रीय समाचार | ताज़ा[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार बाइक बनी हादसे की वजह, दो युवक गंभीर घायल — PRD जवान ने दिखाई इंसानियत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो[...]
Apr