उत्तर प्रदेश के तीन चरणों में संपन्न हो चुके विधानसभा चुनाव से उत्साहित सपा ने बढ़ाई स्टार प्रचारकों की संख्या

73d50032 ca7a 4614 b159 af1495569676

– स्टार प्रचारकों की नई लिस्ट में डिंपल यादव तथा शिवपाल सिंह यादव के जोड़े नाम
लखनऊ- उत्तर प्रदेश 21 फरवरी
प्रथम चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जाटलैंड से मतदान का सिलसिला शुरू हुआ। जो तीसरे चरण में एटा इटावा मैनपुरी शिकोहाबाद फर्रुखाबाद बदायूं से प्रदेश की औद्योगिक नगरी कानपुर तक 20 फरवरी को पूरा हो गया। इसके बाद चौथे चरण का चुनाव 23 फरवरी को होगा। इस चरण में चुनाव प्रचार आदर्श आचार संहिता के कारण आज 21 फरवरी को बंद हो जाएगा। इन सभी चरणों में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी एवं स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे दिग्गजों ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी थी । इसी बीच करहल- मैनपुरी विधानसभा में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने पहुंच कर चुनाव प्रचार में एक तरह से नया जोश भर दिया। सपा गठबंधन के अनुसार 3 चरणों में संपन्न हुए चुनाव में उन्हें जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला है । जिससे वे काफी उत्साहित भी दिखाई दे रहे हैं। लेकिन अब बाकी बचे चार चरणों के लिए और अधिक चुनावी घमासान होने के आसार दिखाई देने लगे हैं। ऐसी स्थिति में समाजवादी पार्टी ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं की विशेष मांग पर अपनी स्टार प्रचारकों की लिस्ट को बढ़ा दिया और इसमें नया नाम पूर्व सांसद डिंपल यादव तथा शिवपाल सिंह यादव का शामिल करते हुए । शिवपाल सिंह यादव को चुनाव प्रचार के लिए पार्टी ने हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने की भी बात कही है। जिससे शिवपाल सिंह के राजनैतिक रसूख का पार्टी को अच्छा खासा फायदा मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है । क्योंकि शिवपाल सिंह यादव अपने शुरुआती राजनीतिक जीवन से हमेशा सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के दाएं हाथ माने जाते रहे हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में मुलायम सिंह यादव, कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ,किरणमय नंदा, रामगोपाल यादव का नाम पहले से ही शामिल था। अब तैयार नई सूची निर्वाचन आयोग को भी भेज दी गई है।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes