KAIMGANJ NEWS मेरा भारत–मेरा वोट की गूंज, स्वयंसेवकों ने जगाई स्वच्छता की अलख

IMG 20260211 WA0352 1

KAIMGANJ NEWS –कुबेरपुर में प्रभात फेरी, स्वच्छता ही सेवा पर हुआ बौद्धिक सत्र
कायमगंज फर्रुखाबाद । लक्ष्मी यदुनंदन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘मेरा भारत–मेरा वोट’ थीम के तहत मतदान और स्वच्छता को लेकर व्यापक जनजागरण किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कुबेरपुर में चल रहे शिविर का शुभारंभ योगाभ्यास, मां सरस्वती के पूजन और एनएसएस लक्ष्य गीत के साथ हुआ।
इसके उपरांत स्वयंसेवकों ने गांव की गलियों में प्रभात फेरी निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता, मद्य निषेध और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। प्रभात फेरी के दौरान स्वच्छ परिवेश और जिम्मेदार नागरिकता के महत्व पर जोर दिया गया।
पहले सत्र में ‘मेरा भारत–मेरा वोट’ पर केंद्रित कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। स्वयंसेवकों ने गांव के मुख्य मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाया और इसके बाद मतदाता जागरूकता रैली निकाली। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर निकली रैली में ‘सब काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’, ‘आओ मिलकर अलख जगाएं, शत-प्रतिशत मतदान कराएं’ जैसे नारों से ग्रामीणों को लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर अरविंद कुमार ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ विषय पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सामाजिक जीवन का मूल आधार है। जो समाज स्वच्छता के प्रति जितना जागरूक होता है, वह उतना ही स्वस्थ और समृद्ध बनता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मानसिकता का विकास संभव है, इसलिए स्वच्छता को जीवन के संस्कार के रूप में अपनाना आवश्यक है।
कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी, महाविद्यालय का स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes