KAIMGANJ NEWS प्रदेश की विधान सभा का नजारा देखा कायमगंज की ‘साहसी’ बेटियों ने: सतीश महाना से मिल, समझा सदन चलाने का तौर तरीका

Picsart 26 02 18 18 49 39 754

KAIMGANJ NEWS ​- विधायक डॉ. सुरभि गंगवार की अनूठी पहल से विधानसभा की डिजिटल गैलरी और सदन की कार्यवाही देख खुश हुई बेटियाँ
​लखनऊ/कायमगंज
उत्तर प्रदेश की विधानसभा में आज उस समय एक अलग ही उत्साह देखने को मिला, जब कायमगंज की ‘साहसी बालिका संस्था’ की सदस्य बेटियों ने लोकतंत्र के मंदिर की चौखट पर कदम रखा। स्थानीय विधायिका डॉ. सुरभि गंगवार की विशेष पहल पर आयोजित इस शैक्षिक भ्रमण ने न केवल इन बेटियों को विधायी प्रक्रियाओं से रूबरू कराया, बल्कि उनके आत्मविश्वास को नई उड़ान भी दी।
​विधानसभा अध्यक्ष ने थपथपाई पीठ
​भ्रमण के दौरान संस्था के सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिष्टाचार भेंट की। संस्था की ओर से खुशबू मिश्रा व उनकी टीम ने बालिका सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों का विवरण साझा किया। अध्यक्ष ने बेटियों के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य के सशक्त भारत की कमान इन्हीं जागरूक हाथों में है।
=​डिजिटल गैलरी में दिखा इतिहास का संगम =
​विधायक डॉ. सुरभि गंगवार ने स्वयं गाइड की भूमिका निभाते हुए बालिकाओं को सदन की कार्यप्रणाली, प्रश्नकाल और शून्यकाल जैसे तकनीकी पक्षों को सरल भाषा में समझाया। बेटियों ने विधानसभा की अत्याधुनिक डिजिटल गैलरी का भी अवलोकन किया, जहाँ तकनीक के माध्यम से उत्तर प्रदेश के गौरवशाली संसदीय इतिहास को जीवंत होते देख वे मंत्रमुग्ध हो गईं।
=* प्रशन्नता व्यक्त कर कहा बेटियों ने* =
​-यह अनुभव हमारे लिए किसी सपने से कम नहीं था। किताबों में पढ़ा लोकतंत्र आज हमने अपनी आँखों से सामने देखा। इससे हमारे भीतर नेतृत्व की नई प्रेरणा जगी है।”
> — संस्था सदस्य (साहसी बालिका संस्था) >​उपस्थिति: =
इस ऐतिहासिक भ्रमण के दौरान खुशबू मिश्रा, सिल्की मिश्रा, प्रियंका, अंकुर मिश्रा, संजना, गरिमा, दिव्या, अंजू, निकेता और चांदनी सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ -जयपालसिंह यादव – दानिश खान
​

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes