शाम 6:00 बजे जैसे ही खुले ठेके, वैसे ही उमड़ी सुरा प्रेमियों की भीड़

Picsart 22 02 20 19 54 44 980

शाम 6:00 बजे जैसे ही खुले ठेके, वैसे ही उमड़ी सुरा प्रेमियों की भीड़
कायमगंज -फर्रुखाबाद 20 फरवरी 2022
विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन ने देसी तथा अंग्रेजी शराब के ठेकों को 1 दिन पहले से ही बंद करा दिया था। 19 फरवरी से लेकर आज 20 फरवरी तक दारू की दुकानें बंद रहने के कारण सुरा प्रेमी काफी बेचैन नजर आ रहे थे। वैसे तो ठेके बंद होने के बाद भी चोरी छुपे दाएं बाएं से शराबियों को शराब के पौव्वे मिल जाते थे । लेकिन इस बार थोड़ी -थोड़ी देर में ही पुलिस की तथा प्रशासन की सायरन बजाती हुई गाड़ियां मुख्य मार्गों के साथ ही हर बूथ की तरफ दौड़ लगाती रही । इसके अलावा स्थानीय पुलिस तथा अर्ध सैनिक बल फ्लैग मार्च करते रहे । जिससे शराबियों को 2 दिन से शराब पीने को नहीं मिल रही थी। लगातार शराब से वंचित हो रहे शराबी आज 6:00 बजे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे । शाम 6:00 बजे मतदान संपन्न हुआ। उसी के साथ पोलिंग पार्टियां वापस होने लगी। वही शांतिपूर्ण मतदान के बाद पुलिस तथा प्रशासनिक अमले की भागदौड़ थम गई। इसके बाद देसी तथा विदेशी शराब की दुकानें 6:00 बजे के बाद जैसे ही खुली, वैसे ही बेचैन सुरा प्रेमी शराब खरीदने के लिए एक साथ बड़ी संख्या में दुकानों के के सामने भीड़ लगाकर पहुंचते दिखाई दिए।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कांवड़ियों की बाइक में सामने से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, पिता-पुत्र गंभीर

KAIMGANJ NEWS –ढाई घाट जल लेने जा रहे थे महाकाल सेवा समिति के कांवड़िये, दमदमा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तंबाकू मंडी में राज्य कर विभाग का बड़ा शिकंजा तीन बड़े कारोबारियों के गोदामों पर एक साथ छापा, 287.56 मीट्रिक टन से अधिक तंबाकू अधिगृहीत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। तंबाकू कारोबार के लिए चर्चित कायमगंज में शुक्रवार को राज्य कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS समर्सिबल का ट्रांसफार्मर उतारा, तेल-कॉपर लूट ले गए चोर

KAIMGANJ NEWS पोल से नीचे उतारकर ट्रांसफार्मर का खोखला ढांचा खेत में छोड़ा, रात में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज राउंडअप: रफ्तार का कहर, करंट का खौफ और अपराध पर पुलिस का शिकंजा

KAIMGANJ NEWS शाहजहांपुर से भगा ले गया था शातिर, पुलिस ने किशोरी को चंगुल से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 60 फुट गहरे कुएं में गिरी पांच साल की मासूम, तीन घंटे बाद निकली

KAIMGANJ NEWS –जहरीली गैस ने थामी रेस्क्यू की रफ्तार, ऑक्सीजन मास्क लगाकर कुएं में उतरा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS घर से गायब हुई 17 वर्षीय युवती का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

KAIMGANJ NEWS –संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत, मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई गई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खीर का लालच देकर मासूम को ले गया चाउमीन विक्रेता, पुलिस ने दबोचा

KAIMGANJ NEWS महाकाल शोभायात्रा में 8 वर्षीय दिव्यांग बच्ची के अपहरण से मचा हड़कंप—सीसीटीवी फुटेज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पारिवारिक कलह से परेशान ड्राइवर ने फांसी लगाकर दी जान

KAIMGANJ NEWS मौत से पहले वीडियो में भाई-परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप, तीन बेटियों के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes