KAIMGANJ NEWS हमारी संस्कृति हमारी पहचान’ का गूंजा नारा शकुन्तला देवी बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम

IMG 20260114 WA0282

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार हमारी संस्कृति हमारी पहचान अभियान के अंतर्गत तहसील स्तरीय संस्कृति उत्सव’का भव्य आयोजन शकुन्तला देवी बालिका इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम में कायमगंज और शमसाबाद ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने गायन, नृत्य और वादन प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

IMG 20251220 WA01681
आयोजित प्रतियोगिता में
एकल गायन में पं. दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज रोशनाबाद की रिंकी ने प्रथम, बाबा रामरक्षपाल कन्या इंटर कॉलेज की इंशा ने द्वितीय और केएसआर इंटर कॉलेज की खुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समूह गायन में शकुन्तला देवी बालिका इंटर कॉलेज की दीपा की टीम प्रथम और एसएनएम इंटर कॉलेज के अनुज की टीम द्वितीय रही।
एकल नृत्य में कन्या विद्यापीठ की गरिमा प्रथम, शकुन्तला देवी अंग्रेजी माध्यम की योगिता शाक्य द्वितीय व अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं।
समूह नृत्य में शकुन्तला देवी बालिका इंटर कॉलेज प्रथम, अंग्रेजी माध्यम द्वितीय और शकुन्तला देवी महिला महाविद्यालय तृतीय स्थान पर रहा।
वाद्य यंत्र वादन में शकुन्तला देवी अंग्रेजी माध्यम ने प्रथम, केएसआर इंटर कॉलेज ने द्वितीय और जनता इंटर कॉलेज रशीदाबाद ने तृतीय स्थान हासिल किया। जिला स्तरीय मुकाबला
प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी और राजकीय इंटर कॉलेज भटासा प्रधानाचार्य डॉ. महेश चन्द्र राजपूत ने बताया कि तहसील स्तर पर विजयी हुए सभी प्रतिभागियों का चयन राम नगरिया मेला प्रांगण में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पं. दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामदास रहे। आयोजक प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वेणु सिंह, प्रधानाचार्य अनिल बाबू तिवारी, शिल्की मिश्रा, उपप्रधानाचार्य प्रभंजन यादव सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं और प्रतिभागी मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes