KAIMGANJ NEWS उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन कवियों ने बांधा समां

IMG 20260105 WA0250

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से जटवारा रोड पर एक सभागार में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

IMG 20260105 WA0251
कवि देवेश दीक्षित ने अपनी रचना में कहा कमतर हमारी नजर हो गई, सारी दवा बेअसर हो गई, इतने सुने बोल मीठे तुम्हारे, लगता है हमको शुगर हो गई
आगरा से आई कवयित्री नीमा चौधरी ने कहा
मुसीबत भी होगी, अंधेरे भी होंगे, मगर जिंदगी में सवेरे भी होंगे। एटा के कवि सरजन शीतल ने कविता की महत्ता बताते हुए कहा
कभी आग दिल में लगाती है कविता, तो कभी आग दिल की बुझाती है कविता।
कवि डॉ. सुनीत सिद्धार्थ सुनीत ने सामाजिक यथार्थ पर कहा दिल मिले न मिले, हाथ तो मिलाना पड़ता है
बदायूं से आए वीर रस के कवि कलाकांत तिवारी ने कहा संगीनों के साए से जो लोग डरा करते हैं,

IMG 20251220 WA01681
मरने से पहले वो सौ बार मरा करते हैं। कवि पवन बाथम ने श्रृंगार और पीड़ा को स्वर देते हुए कहा हाथ शबनम से जले, शोलों से शिकायत क्या,
हास्य कवि सबरस मुरसानी ने कहा मनुहारों पे धन फूंक दिया, जुल्फ़ों में खुद को फंसाया है,जब कहीं जाकर ये ब्याह मैंने, तेरे संग रचाया है। अनिल द्विवेदी ने सामाजिक व्यवस्था पर व्यंग्य करते हुए कहा आरक्षण की नई व्यवस्था, हुई गई सीट जनानी, सइयां हम लड़िहैं प्रधानी। लखनऊ की कवयित्री पूनम मिश्रा ने गीतात्मक प्रस्तुति दी रातभर दो नयन झिलमिलाते रहे, प्रीत की वेदना को सुनाते रहे, बात हमने न की, हम रहे मौन पर, गीत को दो अधर गुनगुनाते रहे।
इस अवसर पर उद्योगपति सत्यप्रकाश अग्रवाल, राज्य महिला आयोग पूर्व सदस्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार, उद्योगपति लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, व्यापारी राम प्रकाश यादव, डॉ. विकास शर्मा, अरुण दुबे, आयोजक संजय गुप्ता, अमित सेठ, पवन गुप्ता, मनोज कौशल, दीपक राज अरोड़ा, रश्मि दुबे, मधु गंगवार, राजीव गुप्ता, पूर्व चेयरमैन सुनील चक, रेनू त्रिपाठी, संजय गंगवार, अभय कठेरिया, अमित पालीवाल, रिशिपाल सिंह सिसोदिया आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes