KAIMGANJ NEWS शातिर चोर फिर चुरा ले गए एक दुधारू भैंस

Picsart 26 01 04 05 29 20 688

KAIMGANJ NEWS – पीडित पशुपालक के भाई की इससे पहले हो चुकीं हैं दो भैंसें चोरी – जिसका आज तक नहीं हो सका खुलासा
कायमगंज / फर्रुखाबाद
भैंस चोरी की यह दूसरी वारदात कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद में होना बताई जा रही है। जिसके कारण शातिर पशु चोरों की करतूतों से क्षेत्रीय पशुपालकों में खासा भय युक्त आक्रोश व्याप्त हो गया है ।

IMG 20251220 WA01681

मिली जानकारी के अनुसार अताईपुर जदीद निवासी ब्रजकिशोर शाक्य की लगभग 50 -55 हजार रुपए कीमत की दुधारु भैंस रात को शातिर चोर चुरा ले गए । बताया गया कि इससे कुछ समय पहले इन्हीं के पारिवारिक रिश्ते में भाई की दो भैंसें चोर चुरा ले गए थे । जिनका आज तक पता नहीं चल पाया है । वीती रात जब भीषण सर्दी तथा कोहरे में लोग अपने घरों में सोये हुए थे । इसी का फायदा उठाकर शातिर चोरों ने एक बार फिर अपने काम को अंजाम दे ब्रजकिशोर की पशुशाला (बाडे ) में बंधी कीमती भैंस को खूँटे से खोल कर चुरा लिया । चोर भैंस को कुछ दूर तक पैदल ही हांक कर ले गए और इसके बाद चोरी का माल ढोने के लिए साथ लाए लोडर पर भैंस को लादकर ले गए । लोडर गाड़ी के पहियों के निशान देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है । रोज की तरह भैंस इस रात भी बाड़े में ही बंधी थी । सबेरे जब ब्रजकिशोर भैंस को चारा दाना खिलाने के लिए सानी लगाने बाडे में गए तो गेट खुला देख संदेह हुआ । जब अंदर जाकर देखा तो भैंस गायव देख उनके होश उड़ गए । इधर उधर देखकर पता करने का प्रयास किया तो देखा कि बाडे से थोडी दूर पर लोडर गाडी के पहियों के निशान दिखाई पड़े । जिससे ज्ञात हुआ कि भैंस चोरी कर इसी में लाद कर चोर ले गए हैं । मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है । दूसरी बार एक ही परिवार के यहां से हुई भैंस चोरी की घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई । कारण कि पहले हुई दो भैंस चोरी का आज तक पता तक नहीं चल पाया था कि शातिर चोरों ने फिर यहीं से एक और कीमती दुधारु भैंस चुरा कर सीधे कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes