गांव तक आने जाने के लिए पक्का सड़क मार्ग न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया मतदान न करने का ऐलान

Picsart 22 02 19 21 57 15 963

कायमगंज -फर्रुखाबाद 19 फरवरी 2022
जिला फर्रुखाबाद के विकासखंड नवाबगंज की ग्राम पंचायत लखनपुर के ग्रामीणों ने तीसरे चरण में होने वाले 20 फरवरी को वोट न डालने का एलान करके सभी को हैरत में डाल दिया है। इस गांव के लोगों का कहना है कि हमारे देश को आजाद हुए सात दशक से भी ज्यादा का समय बीत चुका है, और सरकार पूरे प्रदेश में हर तरह के विकास का ढिंढोरा पीट रही है। लेकिन आज तक गंगा से लेकर उनके गांव तक आने जाने के लिए या फिर अन्यत्र कहीं जाने के लिए कोई सड़क मार्ग नहीं बनाया गया है। जिससे उन लोगों को अपने गांव से बाहर जाने में भारी परेशानी का सामना हर दिन करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि जब भी चुनाव आता है तो यहां आने वाले लोग तथा स्वयं प्रत्याशी उन्हें भरोसा देते हैं, की सड़क मार्ग का निर्माण चुनाव के बाद करा दिया जाएगा। लेकिन आज तक दिए गए आश्वासन के अनुसार कोई काम नहीं हुआ है। हर बार झूठा आश्वासन ही दिया जाता रहा। उनका कहना है कि लोकसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद के सांसद तथा यहां के भाजपा विधायक सभी ने उन्हें दिलासा दिया और वोट लेने के बाद जीते भी किंतु लौटकर इन ,जन प्रतिनिधियों ने गांव की तरफ देखना भी मुनासिब नहीं समझा। सड़क न होने के कारण बरसात में महिलाओं एवं स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी तो होती ही है। इमरजेंसी में कोई भी वाहन भी आसानी से गांव तक नहीं पहुंच पाता है। सड़क के अभाव में उनके गांव का जनजीवन नर्क बन चुका है। ग्राम प्रधान चरण सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सभी गांव वासी एकजुट हो चुके हैं और बे कल 20 फरवरी को होने वाले मतदान का बहिष्कार करेंगे । सतीश सुरेंद्र रामकिशन सुरजीत सिंह, शंकरलाल, नन्हे यादव ,गुड्डू यादव ,अखिलेश शर्मा ,आशाराम प्रजापति, रामसेवक शाक्य, सूरज सिंह, हाकिम सिंह सहित तमाम ग्रामीण हाथों में स्लोगन लिखी , रोड नहीं ,तो वोट नहीं, की पट्टिकाएं लेकर प्रदर्शन करते हुए कह रहे थे कि वे अपने सामूहिक रूप से लिए गए निर्णय पर पूरी तरह अडिग रहेंगे।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes