Farrukhabad news गरीबों की महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना में फर्जीवाडा कर की जा रही सरकारी धन की लूट,

IMG 20251108 WA0337

Farrukhabad news – पहला मामला विकास खंड राजेपुर की ग्राम पंचायत भरखा का आया, धरातल पर हकीकत देखने के बाद सामने
फर्रुखाबाद :-
मनरेगा गरीबों के लिए महत्वाकांशी योजना बताई जा रही है । इसके माध्यम से बेरोजगार गरीब मजदूरों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है । किन्तु भृष्टाचार का धुन इस योजना को भी दीमक की तरह चाट कर गरीबों के लिए अभिशाप बन चुका है ।

IMG 20251108 WA0342

जिसका ताजा उदाहरण
विकास खंड राजेपुर की ग्राम पंचायत भरखा में मनरेगा योजना में भारी धांधली होने का सामने आ रहा है । यहां चल रहे मनरेगा योजना के दो कार्यों में महिला श्रमिकों की संख्या 35 की ऑनलाइन हाजरी चढ़ाई गई है , जबकि मौके पर कोई महिला कार्य करते नहीं देखी गई है। ग्राम पंचायत भरखा पहुंची मीडिया टीम ने जब धरातल की हकीकत देखी तो अवाक रह गई कि जिन कार्यों में महिलाओं को कार्य करते दर्शाया गया है, वहां पर एक भी महिला श्रमिक कार्य करती नहीं दिखाई दी। जिससे साफ पता चल रहा है कि गरीबों मजलूमों की इस महा योजना में बड़े पैमाने पर लूट-खसोट हो रही है। नाम न छापने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि रोजगार सेवक विजय प्रताप सिंह बहुत ही दबंग किस्म का रोजगार सेवक है । वह अपने करीबियों और नजदीकी रिश्तेदारों के बनवाए जॉब कार्ड की ही फर्जी हाजरी लगाकर सरकारी धन हड़प लेता है। वहीं कुछ लोगों से हो रहे मनरेगा कार्यों में महिलाओं द्वारा कार्य ना करते देखने की जानकारी चाही तो ग्रामीणों ने बताया कि कोई महिला कभी कार्य करते नहीं देखी गई है। जबकि रोजगार सेवक विजय प्रताप सिंह द्वारा जो कार्य दर्शाया गया है वो गमादेवी से रामलड़ैते के खेत तक मिट्टी कार्य में 40 श्रमिक कार्य करते हुए ऑनलाइन हाजरी चढ़ाई गई है जिसमें 24 पुरुष व 16 महिलाएं कार्य करते हुए दर्शाए गए हैं । वहीं दूसरी जगह जो कार्य दर्शाया गया है ये गाटा संख्या 346 से राजू के खेत तक मिट्टी कार्य करना दर्शाया गया है जिसमें 35 श्रमिक कार्य करते हुए ऑनलाइन हाजरी चढ़ाई गई है जिसमें 18 पुरुष श्रमिक 17 महिला श्रमिक कार्य करती हुई दिखाई गई हैं लेकिन धरातल पर कोई महिला श्रमिक कार्य करती नहीं दिखी। वहीं जो पुरुष श्रमिक हैं उनकी भी एक ही फोटो अदल वदल कर वही फोटो दोनों कार्यों में दिखाकर गोलमाल किया जा रहा है। जानकारी के लिए जब एपीओ राशिद अली मनरेगा विकास खंड राजेपुर से इस धांधली के संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है । आपके द्वारा जानकारी मिली है मैं अभी इसी क्षेत्र में हूं मौके पर जाकर जांच करेंगे । यदि मामला सही पाया जाता है तो कार्य को जीरो कर दिया जाएगा । किसी को भी सरकारी धन की लूट की छूट कतई नहीं दी जाएगी । साथ ही फर्जीवाड़ा कर गलत कार्य करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कठोर कार्रवाही की जायेगी ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes