KAIMGANJ NEWS विनाशकारी बाढ़ की विभीषिका से तवाह हुए क्षेत्र की तमाम समस्याओं पर चितां व्यक्त कर भा० कि०एसो० ने की समस्याओं के त्वरित गति से निस्तारण की मांग

Picsart 25 09 27 05 25 56 453

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
इस बर्ष गंगा तराई क्षेत्र में लम्बे समय तक बाढ़ की विभीषिका से घिरे क्षेत्र में चारों ओर तवाही का ही मंजर नजर आ रहा है। ऐशे में क्षेत्रवासियों को आवश्यक सुविधाएँ यदि समय रहते नहीं मिलीं तो समस्या और गंभीर हो जायेगी । इन्हीं सब कारणों के चलते भारतीय किसान एसोशिएशन की ओर से सलेमपुर टिलियां स्थित एक आश्रम में किसान सभा का आयोजन किया गया। सभा में किसान नेताओं ने कायमगंज तहसील क्षेत्र की सड़क, पुलिया एवं चिकित्सा और बाढ़ सुरक्षा संबंधी कई मांगें रखी।
किसान नेताओं ने कहा कि कायमगंज से सिनौली, अहमदगंज, अताईपुर कोहना और कोट पहाड़ी मार्ग पर बूढ़ी गंगा पुलिया को ऊंचा करके बनवाया जाना आवश्यक है । इसी के साथ उन्होंने आवारा पशुओं को पकड़ने और किसानों की फसलें बचाने की व्यवस्था करने की समस्या उठाते हुए अपनी मांग रखी ।
उन्होंने कहा कि गांव अकबरगंज गढ़िया में बाढ़ से एक व्यक्ति की मौत हुई और लगभग सभी फसलें नष्ट हुईं। किसानों ने इस क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की भी आवश्यकता बताई । इसके अलावा कंपिल से शमशाबाद तक बांध बनवाने और कायमगंज तहसील के तराई क्षेत्र में संक्रमण एवं बीमारियों से बचाव हेतु दवा छिड़काव कराने की मांग भी की गई।सभा में किसानों ने फर्रुखाबाद का ढाई घाट मेला इस बार शाहजहांपुर चले जाने पर नाराजगी व्यक्त की और इसे ढाई घाट पर ही आयोजित कराने की भी अपील की। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. राम प्रकाश, राम चरण राजपूत, रजनीश सिंह शाक्य, चंद्र सिंह जाट, ज्ञान सिंह और सत्यवीर राजपूत सहित अन्य नेता मौजूद रहे। किसान नेताओं का कहना है कि प्रशासन जल्द इन मांगों पर ध्यान दे और बाढ़ सुरक्षा व कृषि व कृषक हितों से जुड़े कार्य समय रहते त्वरित गति से शुरू कराएँ जाने चाहिए , क्योंकि भीषण बाढ़ से क्षेत्र तवाह हो गया है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes