KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
श्रीराम लीला समिति के संयोजन में रामलीला का आयोजन चल रहा है । लीला आयोजन स्थल सीपी ग्राउन्ड जटवारा रोड पर भगवान श्रीराम के वन गवन की लीला दृश्य का मंचन किया गया जिसे देख एवं सुन दर्शक भक्त भावुक होते नजर आए । मथुरा से आए स्वामी अवधेशानंद की मंडली के कलाकारों ने अपनी अभिनय क्षमता से मंचन विधा को प्रस्तुति दे दर्शकों को एकटक निहारने के लिए विवश कर दिया । कला मंचन में दासी मंथरा द्वारा कैकेई को संभ्रासुर युद्ध की घटना याद दिलाने से लेकर कैकेई का कोप भवन में जाना और राजा दशरथ से दो वरदान मांगना आर्कषक दृश्य रहे ।
कैकेई के कहने पर राम का वनवास स्वीकार करना, लक्ष्मण और सीता का उनके साथ वन को प्रस्थान करना दर्शकों को भावुक कर गया। कैकेई द्वारा राम को वनवासी वस्त्र पहनाने का दृश्य देखते ही दर्शकों की आंखों से आंसू छलकने लगे । रामलीला मंचन अवसर पर गीत भजन और चौपाईयों की स्वर लहरियों से समूचा वातावरण एक वारगी भक्ति भावना से ओतप्रोत हो गया । इस अवसर पर आयोजन समिति के महामंत्री मनोज कौशल, प्रहलाद नारायण अग्रवाल, संजय बंसल, अनिल अग्रवाल, दीपक राज अरोड़ा, प्रमोद तिवारी, संजीव शाक्य सहित अन्य पदाधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में दर्शक गण उपस्थित रहे ।

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!
Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना
KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिल्ली रूट पर PWD की ‘लापरवाही का दलदल’: रेलवे क्रॉसिंग के पास गहरे गड्ढों में फंसी हजारों जिंदगियां, गिट्टी डालने का दावा निकला खोखला
KAIMGANJ NEWS –आगरा, अलीगढ़ और राजस्थान को जोड़ने वाले हाईवे पर बिछा हादसों का जाल;[...]
Sep
DELHI NEWS
Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी
Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल
Farrukhabad news तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS चुनावी रंजिश में जयसिंहपुर में खूनी खेल: शराब के नशे में धुत दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, छत से बंदूक तान झोंकी दनादन फायरिंग
KAIMGANJ NEWS कोटेदार चयन की पुरानी अदावत को लेकर देर रात बरपा कहर, गोलियों की[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित
KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]
Sep