KAIMGANJ NEWS चोरों का खौफ घवराए ग्रामीण, एक ही रात में चार घरों में किया चोरी का असफल प्रयास

Picsart 25 09 26 15 20 21 393

KAIMGANJ NEWS – ग्राम सुरक्षा समिति बना दी , लगेगा रात को प्रभावित गांव में पहरा
कायमगंज / फर्रुखाबाद
क्षेत्रीय गांव मऊरशीदाबाद मोहल्ला मजरा कोट पहाडी पर रात के अंधेरे में चोरों ने अपने अंदाज में अपना काम करके ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है । यहां के निवासी सैय्यद अफाक अली के मकान के पीछे दो जगह नकब लगाया ।

Picsart 25 09 26 15 18 17 115

वहीं शकेब अली के मकान के पीछे से ही नकब लगाया गया । जबकि मुजफ्फर अली के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए और कमरों के ताले तोड़ दिए । बाद में वहां सामान बिखरा पड़ा देखा गया । इसके अलावा जरीन अली के बंद मकान के में गेट का ताला तोड़ा किन्तु यहां गनीमत रही कि गेट पर सेंटर लॉक लगा हुआ था । इसलिए चोर खाली हाथ ही वापस हो गए ।

Picsart 25 09 26 15 16 04 121

सनसनी खेज चोरों के कारनामें की घटना की सूचना पाकर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की इस दौरान दरोगा सुरजीत सिंह ने बताया कि ग्राम सुरक्षा समिति का गठन किया गया है जिसमें इस गांव से पांच लोगों को जोड़ने की बात कह कर कहा गया कि लाइसेंसधारी विरासत अली ‘ मुजफ्फर अली, तय्यब अली, अनवर अली, अजमल समिति के मेम्बर हैं।
ग्राम सुरक्षा समिति के लोग गांव में रात्रि के समय पहरा देंगे । इसके अलावा तत्काल पुलिस को सूचना दी जाएगी । वहीं रात्रि को पुलिस भी इन सभी चयनित ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के संपर्क में रहेगी ।

=चोरों ने धावा तो बोला मगर हुआ क्या =
बताते चलें कि चोरों ने दो मकानों में नकब लगाकर चोरी का असफल प्रयास किया । वहीं दो बंद पड़े मकानों के ताले तोड़े गए। घटना के बाद सुबह आज गांव में अफवाह फैल गई । लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई । घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
बताया गया कि चोर चोरी करने का प्रयास तो करते रहे लेकिन संयोग से वे सफल नहीं हो पाए । क्योंकि चोरों के हाथ कुछ लगा ही नहीं थकहार कर वापस लौट गए । किन्तु फिर भी कानून व्यवस्था को अपने अंदाज में चुनौती दे सर्तक रहने का आगाज तो कर ही गए ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes