KAIMGANJ NEWS ओबर टाइम में ज्यादा कीमत पर धड़ल्ले से बेचे जा रहे देशी शराब के पौवे क्षेत्र में कई शराब ठेके की दुकानों से वीडियो हुआ वायरल 

Picsart 25 09 26 11 14 47 632

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
आवकारी विभाग द्वारा शासन से निर्धारित नीति के अनुसार देशी एवं विदेशी मदिरा विक्री के नियमों से शराब की दुकानों का संचालन लायसेंसधारी द्वारा किए जाने की शर्त पर ही शराब बिक्रय की अनुमति दी जाती है । किन्तु पिछले लम्बे समय से कायमगंज क्षेत्र में शराब विक्री की दूकानों पर किसी भी नियम का असर ही दिखाई पड़ना बंद सा हो चुका है । यहां सुरा प्रेमियों के लिए देसी शराब के ठेकेदार मेहरबान है । सुबह 5:00 बजते ही शराब के ठेकों के बाहर सुरा प्रेमियों की लाइन लगने लगती है । और अवैध रूप से शराब की बिक्री शुरू हो जाती है। जिसका एक वीडियो वायरल हो गया यह वीडियो कब का है कहा का है की पुष्टि द एंड टाइम्स न्यूज नहीं करता । बताया गया है कि देसी शराब का पौवा 75 रुपए का मिलता है – लेकिन सुबह 5:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक एक पौवे की कीमत100 रु० लेकर बेचा जाता है ।

इस तरह शराब के ठेकेदारों का धंधा जोरों पर चल रहा है । ब्लैक में शराब बेचकर एक तरफ जहां शराब ठेकेदार अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। वही भोले भाले सुरा प्रेमियों की जेब पर सीधा-सीधा डांका भी डाल रहे हैं। एक सुरा प्रेमी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सुबह 5:00 बजे से लेकर दिन में ठेका खुलने के समय 10:00 बजे तक धड़ल्ले से शराब ठेके के पास बनाई गई कैन्टीनों पर एवं बिचौलियों और दलालों के माध्यम से शराब बेची जा रही है। इसके अलावा क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक देसी शराब ठेकों पर रात्रि के समय में भी 10:00 बजे के बाद आराम से शराव मिल जाती है ।जबकि शासन द्वारा जारी नियम के अनुसार सुबह 10:00 बजे से लेकर रात्रि 10:00 बजे तक ही ठेके खोले जाने की अनुमति है। मालूम हो कि क्षेत्र के गांव अताईपुर, कोट पहाड़ी , सलेमपुर टिलियां , भकुसा ,ग्राम लहरा , बरझाला के अलावा कायमगंज नगर के ट्रांसपोर्ट चौराहा , मंडी समिति, रायपुर, स्टेशन रोड आदि स्थानों पर धड़ल्ले से सुबह होते ही सुरा प्रेमियों की भीड़ जमा हो जाती है और ब्लैक में शराब का पौवा लेकर दारू प्रेमी अपनी प्यास बुझाने लगते हैं । इस घोर अव्यवस्था की जानकारी होते हुए भी संबंधित विभाग तथा जिम्मेदार आखिर क्यों है खामोश ?

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

 

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes