KAIMGANJ NEWS पूर्व कर्मचारी ने कैटरिंग का सामान उड़ाया, झाड़ियों से 8 बोरियों में बरामद, मुकदमा दर्ज

Picsart 25 08 29 18 30 26 622

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
15 दिन पहले कैटरिंग की दुकान से चोरी हुआ सामान बरामद हो गया है। इस घटना में चोरी किसी और ने नहीं बल्कि दुकान पर पहले कार्य कर चुका युवक ही निकला। पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
कूंचा गंगा दरवाजा मोहल्ला निवासी शिवम गुप्ता कैटरिंग का काम करते हैं। उनका गोदाम गऊटोला के पास स्थित है। 11 सितंबर को दुकान से काफी कैटरिंग का सामान चोरी हो गया था। इस पर उन्होंने 112 नंबर पर सूचना दी थी। 24 सितंबर को जब शिवम और उनके पिता संजय गुप्ता चोरी का सामान तलाश रहे थे, तभी गऊटोला मंदिर के पास पूर्व कर्मचारी कृष्णा निवासी प्रेमनगर दिखाई दिया। उन्होंने पकड़कर पूछताछ करने पर कृष्णा ने चोरी की बात स्वीकार की और बताया कि उसने बर्तन मंदिर के पास झाड़ियों में बोरे भरकर छिपा रखे हैं। उसकी निशानदेही पर 8 बोरियों में चोरी का सामान बरामद हुआ, जिसमें 12 गोल्डन डोंगा ढक्कन, 9 स्टील पेंगा ढक्कन, 6 डोंगा स्टील, 16 चाट काउंटर के बर्तन, 10 गोल्डन की टहनियां, 17 गोल टहनियां, 15 चकोर टहनियां, 3 जग, 4 मटका स्टैंड और 2 अचार के बर्तन शामिल हैं। दुकानदार ने आरोपी को चोरी के माल सहित पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes