रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार, ठेकेदार से मांगी थी 50 हजार की रिश्वत

1645206496377

फर्रुखाबाद, 18 फरवरी 2022

लखनऊ की एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते हुए जिला पंचायत के बाबू को गिरफ्तार कर लिया। टीम उन्हें फतेहगढ़ कोतवाली ले गई । बाबू एक ठेकेदार से 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। बताया गया है कि पड़ोसी जनपद कन्नौज के छिबरामऊ निवासी ठेकेदार अजय यादव से काम करने के नाम पर जिला पंचायत के बाबू ने 50 हजार रुपये की रिश्वत सुविधा शुल्क मांगा । ठेकेदार ने बाबू रजनीश यादव से काफी अनुनय विनय किया। इसके बावजूद रिश्वतखोर बाबू नहीं माना। तो फिर ठेकेदार ने एंटी करप्शन टीम लखनऊ को गुप्त तरीके से बाबू के भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी की सूचना दी। जिस पर शुक्रवार को ठेकेदार के साथ एंटी करप्शन की टीम पहुंच गई । टीम ने अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया। ठेकेदार ने जैसे ही रिश्वत के 50 हजार रुपये बाबू रजनीश को दिये। तभी एंटी करप्शन टीम ने बाबू को रंगे हाथों दबोच लिया और फतेहगढ़ कोतवाली ले गई। एंटी करप्शन टीम मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आपको बताते चलें ऐसी कोई नई बात नहीं है की जिले में रिश्वतखोरी की यह पहली घटना हो कई विभागों में भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी चरम सीमा पर है। कई मामले प्रकाश में आते रहे लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। यह पहला मामला है कि ठेकेदार द्वारा शिकायत करने पर एंटी करप्शन टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत के बाबू को रंगे हाथ पकड़ा। अगर एंटी करप्शन टीम गुप्त तरीके से कई और विभागों में छापामार कार्रवाई करें तो इस जैसे कई बाबू और कर्मचारी गिरफ्त में आ जाएंगे। बार हाल जो भी हो अब देखना यह है कि टीम क्या कार्यवाही करती है

ब्योरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes