KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद
साहित्यिक संस्था साधना निकुंज एवं अनुगूंज के संयुक्त तत्वावधान में महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर कृष्णा प्रेस परिसर में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। अपने संबोधन में प्रोफेसर रामबाबू मिश्र रत्नेश ने कहा कि महादेवी छायावाद की सबसे प्रतिष्ठित हस्ताक्षर हैं। उनके काव्य में पुरातन का गौरव और नवयुग का अभिनंदन है। प्रकृति के सौंदर्य के साथ मानवीय संवेदनाओं का सुंदर चित्रण है। परंपरा और प्रगति का सुंदर सामंजस्य है । वेदना का उजास है वहीं नवजागरण का शंखनाद है। गीतकार पवन बाथम ने कहा कि महादेवी वर्मा सहित सभी छायावादी कवियों के गीत लयात्मक सौंदर्य का खजाना हैं। उनकी परिमार्जित भाषा में इतर भाषाओं के शब्द नहीं मिलते। सर्व समावेशी हिंदी भाषाविदों को इस सच्चाई का नोटिस लेना चाहिए। पूर्व प्रधानाचार्य अहिवरन सिंह गौर एवं प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ने कहा कि प्रसाद पंत निराला और महादेवी वर्मा का छायावाद चतुष्टय विश्व साहित्य में अपना सानी नहीं रखता, इन कवियों का गद्य भी काव्यात्मक है और कविता सीधे पाठकों के हृदय में उतरती है। अनुपम मिश्रा ने कहा कि
मानव प्रकृति परंपरा नवयुग से संवाद।
है हिंदी साहित्य का दर्पण छायावाद।
छात्र यशवर्धन ने कहा कि
उनकी कविता में रहते हैं सघन वेदना के स्वर।
नीर भरी दुख की बदली हैं आंसू बहते हैं झर झर।।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़
Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥
KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में
KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा
KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥
KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]
Apr