KAIMGANJ NEWS बिजली कटौती से मॉर्निंग वॉक करने वालों को खतरा, उठाई आवाज

IMG 20250910 WA0331

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने तहसील पहुंचकर कई मांगे उठाई। उन्होंने सुबह पांच बजे होने वाली बिजली कटौती का समय बदलने और नगर में आवारा कुत्तों व गौवंश की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
बुधवार को व्यापारी नेताओं ने बताया कि सुबह तड़के मॉर्निंग वॉक के लिए महिलाएं, बच्चे और नगरवासी निकलते हैं। इस दौरान अंधेरा होने से उन्हें आवारा कुत्तों के हमले का खतरा बना रहता है। वहीं नगर में खुले घूम रहे गौवंश से भी आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। व्यापार मंडल ने मांग की कि बिजली कटौती का समय बदलकर सुबह 8 बजे के बाद किया जाए और नगर पालिका परिषद द्वारा आवारा जानवरों को पकड़वाने की व्यवस्था की जाए। व्यापारी नेताओं ने यह भी कहा कि कई लोग अपने जानवर दिनभर सड़क पर छोड़ देते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
इस दौरान उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों को एसडीएम अतुल कुमार ने आश्वासन दिया कि नगर पालिका और बिजली विभाग से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
इस मौके पर व्यापारी नेता उमेश गुप्ता, सत्यनारायण वर्मा, शिव बालक शर्मा, रंजीत कुमार, महेंद्र राजपूत, रोहित गुप्ता, प्रियंक अग्रवाल, अभिषेक महेश्वरी, अंकित अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, रजनीश यादव, ब्रजकिशोर दुबे और राकेश राठौर मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes