KAIMGANJ NEWS गोलीकांड की साजिश रचने वाला रामप्रकाश तमंचे समेत गिरफ्तार

IMG 20250910 WA0324

KAIMGANJ NEWS -भाई और भतीजे को फँसाने के लिए खुद को गोली मारकर रची थी झूठी कहानी, पुलिस ने किया खुलासा
कायमगंज कंपिल ।
थाना कंपिल पुलिस ने उस युवक को तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया, जिसने 7 सितंबर को अपने ही हाथ में गोली मारकर भाई व भतीजे पर हमले का झूठा आरोप लगाया था। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
थाना पुलिस ने बुधवार सुबह बिल्हा गांव निवासी रामप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस पूछताछ में रामप्रकाश ने सनसनीखेज खुलासा किया। उसने बताया कि अपने चचेरे भाइयों और भतीजे से विवाद के चलते उसने 7 सितंबर को खुद के बाएं हाथ में गोली मारी थी। इसके बाद डायल 112 पर फोन कर झूठा आरोप लगाया था कि उसके चचेरे भाई व भतीजे ने उस पर हमला किया है। रामप्रकाश ने माना कि उसने उन्हें फँसाने के लिए यह साजिश रची थी। मंगलवार को ही अस्पताल से छुट्टी मिली थी, इसलिए हाथ पर पट्टी बंधी थी। बुधवार को वह तमंचे को छिपाने जा रहा था, तभी थानाध्यक्ष कपिल कुमार, उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ धर दबोचा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes