KAIMGANJ NEWS पानी में डूबा मोटर साइकल मिस्त्री, तलाश जारी

Picsart 25 09 11 05 12 22 764

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
बूढ़ी गंगा पुलिया पहाड़ी के पास बाढ़ के पानी में बाइक मिस्त्री डूब गया। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू की गई। लेकिन वह नहीं मिल सका परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
क्षेत्र के गांव नगला थला निवासी कल्लू का 18 वर्षीय पुत्र चांद मियां की अहमदगंज में बाइक मिस्त्री की दुकान है। बुधवार शाम वह दुकान बंद करने के बाद कुआं खेड़ा क्षेत्र के गांव मौलागंज निवासी दोस्त आरिफ के साथ बाइक से कायमगंज बाजार में पार्ट लेने आ रहा था। बताया गया कि जब दोनों पहाड़ी गांव स्थित बूढ़ी गंगा पुलिया के पास पहुंचे, तभी बाढ़ के पानी में उसकी बाइक फिसल गई। हादसे में चांद मियां बाढ़ के पानी के बहाव की गहराई में चला गया। साथी आरिफ ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। देखते ही देखते चांद मियां पानी में डूब गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर में चीख-पुकार मच गई। मां नसरीन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में पुलिया के पास जुट गए। रात तक गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से चांद मियां को खोजने का प्रयास जारी रहा। लेकिन युवक का पता नहीं चल सका था।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes