KAIMGANJ NEWS – कुछ प्राइवेट अस्पताल / क्लीनिंक तो इसी सरकारी अस्पताल में कार्यरत वेतन भोगी ही चला रहे हैं
कायमगंज / फर्रुखाबाद।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सरकारी अस्पताल कायमगंज का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्हें कई खामियां मिली। इसके बाद दो प्राइवेट अस्पतालों पर भी छापा मारा। सीएमओ के छापामार कार्यवाही से हड़कंप मचा रहा ।

प्राइवेट अस्पताल संचालक अपने-अपने अस्पताल बंद कर मौके से इधर उधर चले गए। सीएमओ डॉक्टर अवनींद्र कुमार ने कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया इस दौरान वह सबसे पहले इमरजेंसी कक्ष में गए जहां उन्होंने भर्ती मरीजों से उनके हाल-चाल पूछे इसके बाद वह ओपीडी में पहुंचे जहां उन्होंने दबा वितरण कक्ष में पहुंचकर दवा स्टाक का बारीकी से निरीक्षण किया । उन्होंने साफ सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। इसके बाद ओपीडी में ही डॉक्टर के कक्ष एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शोभित कुमार के कक्ष में पहुंचे जहां पर उन्होंने हाजिरी रजिस्टर का बारीकी से जायजा लिया । इस दौरान आयुष डिपार्टमेंट में तैनात बाबू प्रवीण सक्सेना गैर हाजिर मिलीं । इस पर उन्होंने नाराजगी जताई इसके अलावा आयुष के ही कई डॉक्टर और कर्मचारी गैर हाजिर मिले । जबकि बताया यह गया कि फील्ड में हैं । लेकिन भ्रमण रजिस्टर पर किस क्षेत्र में है और कहां है कोई विवरण अंकित नहीं मिला । इस पर उन्होंने सभी की अनुपस्थिति लगा दी। इसके बाद वह सीधे महिला चिकित्सालय में पहुंचे जहां भर्ती मरीजों से उनके हाल-चाल लेते हुए उनसे दवा एवं अन्य आवश्यकता व्यवस्थाओं की जानकारी पर मरीजों ने संतुष्टि जाहिर की। वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शोभित कुमार भी गैर हाजिर मिले।
इनसेट :–
सीएमओ ने प्राइवेट अस्पतालों पर छापा मार परखी हालत
कायमगंज :-
सीएमओ डॉ० अवनीद्र कुमार ने दृष्टि पॉलीक्लिनिक बस अड्डे के पीछे पुलग़ालिब पुलिया पहुंच कर अस्पताल पर छापा मारा । जहां पहले से जानकारी पा चुके अस्पताल के संचालक / डाक्टर व कर्मचारी नहीं मिले । इस पर उन्होंने जानने की कोशिश की लेकिन किसी ने कुछ भी नहीं बताया। इसके बाद अस्पताल में घूम-घूम कर उन्होंने जांच पड़ताल की तो पता चला कि यह अस्पताल 12 बेड का है और यहां पर एक ऑपरेशन कक्ष भी बना हुआ है जहां ऑपरेशन की सुविधा दी जा रही है वही एक लैब के अलावा दवाई भी मिली इस पर उन्होंने पूरे अस्पताल की वीडियो ग्राफी कराई इसके बाद अस्पताल को जांच पड़ताल के बाद सील करने की बात कही है। बताया गया है कि काफी वर्षों से दृष्टि पाली क्लीनिक डॉक्टर गौरव मिश्रा जो की सरकारी अस्पताल में आयुष डिपार्टमेंट में तैनात है । वहीं इसके असली मालिक / संचालक हैं। बताया कि इनके प्रपत्रों की जांच की जाएगी इसके बाद अस्पताल को सीज किया जाएगा। वहीं उन्होंने पास में स्थित अनुपम हॉस्पिटल में भी छापा मारा जहां डॉक्टर के अलावा कर्मचारी अस्पताल बंद कर भाग चुके थे । काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद नहीं खुला,तो उन्होंने इस अस्पताल की भी बाहर से वीडियोग्राफी कर नाम पता नोट किया। सीएमओ ने बताया की इन अस्पतालों की जांच कर इन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी कल इन अस्पतालों को सीज करने की कार्यवाही की जाएगी।
बता दें कि जब सीएचसी में नौकरी कर रहे डाक्टर तथा कुछ अन्य लोग या तो खुद प्राइवेट अस्पताल खोल कर संचालन कर रहे हैं या फिर अप्रत्यक्ष रूप से हिस्सेदार हैं तो छापामार कार्यवाही से पहले पता चल ही जाता है । साथ ही इसी कारण यह लंका के भेदी मरीजों को बहला फुसलाकर सरकारी अस्पताल से इन्हीं प्राइवेट अस्पतालों में भिजवाने का प्रयास करते रहते हैं । जैसा कि कई बार मीडिया में होने वाली घटनाओं का खुलासा हो चुका है किन्तु आरोपियों को हमेशा मिल जाता है अभयदान रह जाते है ठगे से बेचारे मरीज तथा उनके परेशान परिजन।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct