KAIMGANJ NEWS विक्की पलटी फेरी मिस्त्री का सिर विद्युत पोल में टकराने से हुई मौत

Picsart 25 07 05 07 48 43 039

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
रेलवे स्टेशन कायमगंज के निकट स्थित गांव श्यामनगर मजरा मझोला निवासी मुकेश कुमार अपनी विक्की से ग्रामों में फेरी लगाकर चक्की चारपाई आदि की मरम्मत का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे । रोज की तरह आज भी वह विक्की से गाँवों में फेरी लगाने गए थे ।

वापस लौटते समय उनकी विक्की असंतुलित हो पलट कर खड्ड में जा गिरी इसी बीच झटका लगने से मुकेश उछल कर पडोस में स्थित विद्युत पोल से जा टकराये । सिर में आई गंभीर चोट के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई । घटना के समय मृतक हेलमेट नहीं लगाए थे । यदि हेलमेट लगा होता तो शायद काफी हद तक सिर में लगी चोट से बचा जा सकता था ।

विक्की में पीछे लकड़ी के टुकड़े बंधे थे व आगे एक बड़ा सा झोला जिसमें उनके औजार व अन्य सामान रखा था । फेरी लगाने के बाद विक्की से वापस गांव आ रहे थे। अचरा – कायमगंज मार्ग पर स्थित गांव शिवरई मठ के पास उनकी बिक्की अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्डे में पलट गई जिसमें वह उछलकर पास में ही लगे हाइटेंशन लाइन के पोल से टकरा गए। पडोस के ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना पर रोती बिलखती पत्नी मीना व पुत्र सचिन व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे । सभी रो रो कर बेहाल हो रहे थे । उपनिरीक्षक कोतवाली सुरजीत सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes