KAIMGANJ NEWS कार की टक्कर से घायल मासूम की मौत

Picsart 25 07 04 18 23 20 190

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
स्कार्पियो गाड़ी की टक्कर से लगभग तीन – साढे तीन बर्ष का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया । उपचार की नौबत आने से पहले ही बच्चे का दुखदः अंत हो गया । इस अचानक घटी अनहोनी घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है । मिली जानकारी के अनुसार कस्बा व
थाना कम्पिल के मोहल्ला गंगा टोला निवासी अशोक कुमार का 3 साल का पुत्र कार्तिक परचून की दुकान से चीनी तथा अपने खाने के लिए कुछ चीजें लेने गया था । चूँकि बच्चा बहुत कम उम्र का था इसलिए व्यस्त मार्ग पर आने जाने उस पर पूरी सावधानी से अपना बचाव कर सड़क पार करने में सक्षम नहीं था । जैसे ही बेचारा मासूम सड़क पर पहुंचा ।

वैसे ही वहां से निकल रही स्कार्पियो कार की चपेट में आ गया । टक्कर लगने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल अवस्था में बच्चे को उपचार हेतु सीएचसी लाया गया । जहां इलाज शुरू होने से पहले ही ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर ने देखकर उसे मृत घोषित कर दिया । बच्चे की मौत के सदमें से परिवार में कोहराम मच गया । दुर्घटना के आरोप वाली कार को मौके पर मौजूद लोगों ने घेर कर रोक लिया । जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया । बच्चे के मृत होने की सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes