KAIMGANJ NEWS -सवेरे 8:00 बजे से लेकर दिन के 2:00 : तक अस्पताल के खुलने का समय है लेकिन लगभग 9:00 बजे तक खाली पड़ी थी कुर्सियां परेशान हो रहे थे मरीज
कायमगंज / फर्रुखाबाद
समय से तुरंत निशुल्क एवं उपयुक्त उपचार जन सामान्य को मिल सके । इस अवधारणा के साथ शासन द्वारा शहर तथा ग्रामीण स्तर तक उच्च तथा सामान्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था की गई है । लेकिन व्यवस्था को चूना लगाकर सरकारी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हो चुके डॉक्टर व अन्य कर्मचारी साथ ही जिम्मेदार अधिकारी अपनी मनमानी करके एक तरह से शासन की मनसा के विपरीत काम करने में जुट गए हैं । इसकी सत्यता कल बुधवार को ही उस समय कायमगंज नगर स्थित सरकारी अस्पताल में सामने आई थी । जब लोकसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद से भाजपा के सांसद मुकेश राजपूत ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया । औचक निरीक्षण के दौरान उन्हें एक महिला चिकित्सक तथा एक लिपिक गैरहाजिर मिले । किंतु हैरतअंगेज बात तो यह थी कि दोनों अनुपस्थित वेतन भोगियों के अस्पताल उपस्थिति रजिस्टर पर वकायदा फर्जी हस्ताक्षर बने पाए गए । इतना ही नहीं अस्पताल परिसर उसकी नालियां बरामदे ओपीडी कक्ष से लेकर शौचालयों तक में भीषण गंदगी का साम्राज्य पाया गया । जब सांसद ने दवा संग्रह कक्ष तथा वितरण का निरीक्षण किया तो उन्हें काफी दवाइयां एक्सपायर डेट की भी मिली । उनके निरीक्षण के दौरान अस्पताल अधीक्षक अस्पताल में नहीं थे । उनके बारे में बताया गया कि वह जनपद मुख्यालय पर पोस्टमार्टम ड्यूटी करने गए हैं । तमाम खामियों और स्वास्थ्य संबंधी घोर उपेक्षाओं पर आपत्ति करते हुए भाजपा सांसद श्री राजपूत ने मीडिया तथा वहां मौजूद कई लोगों के सामने चेतावनी देते हुए कहा था कि वह इस मामले के लिए जिम्मेदारों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही अवश्य करवाएंगे। लेकिन सांसद निरीक्षण के 24 घंटे भी नहीं बीते कि कर्मचारियों तथा अधिकारियों ने एवं चिकित्सकों ने यह दिखा दिया कि चाहे कोई भी हो उनके ऊपर चेतावनी का कोई असर नहीं होगा । शायद इसीलिए आज जब हमारी मीडिया टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में जाकर यह समझने का प्रयास किया कि चेतावनी का कितना असर हुआ है तो खाली कुर्सियों पड़ी थी ।चिकित्सक नहीं थे । वहीं अन्य स्टाफ का भी लगभग वही हाल था । अस्पताल खुलने का समय 8:00 बजे प्रातः था और दिन के 2:00 बजे तक ड्यूटी का समय निर्धारित है लेकिन सवेरे के 8:40 से लेकर 8:50 तक का समय हो चुका था लगभग एक घंटा बीत गया फिर भी कोई अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचा था । रोग पीड़ित लोग परेशान होकर डॉक्टर तथा स्टाफ के आने का इंतजार कर रहे थे।
इनसैट : –
आखिर लापरवाही के लिए क्या अस्पताल अधीक्षक अपनी जवाब देही मानते हैं अथवा नहीं?
कायमगंज :-
कायमगंज के सरकारी अस्पताल का हाल बद से बद्तर होता चला जा रहा है। बताते चलें बीते दिवस ही भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने इस सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था । तो उस समय कुछ हलचल सी अवश्य दिखाई पड़ी थी । सांसद की चेतावनी के बाद शायद सुधार हुआ हो इसी की हकीकत देखने आज गुरुवार को हमारी मीडिया टीम अस्पताल पहुंची और वहां का नजारा देखा । तो पता चला कि अस्पताल की टाइमिंग सुबह 8:00 से लेकर 2:00 बजे तक की है। किन्तु खाली कुर्सियां ही पड़ी दिखाई दीं। बताते चलें यहां के चिकित्सा अधीक्षक अपनी मनमानी के चलते पहले तो यहां रहते ही नहीं है । यदि यहां अस्पताल में हों भी तो भी अस्पताल में कौन डयूटी पर है कब आया और कब चला गया शायद यह देखना उचित नहीं समझते । अब भले ही इसके पीछे का कारण क्या हो सकता है यह तो अधीक्षक ही जानते होंगे । किन्तु इसका कुप्रभाव सीधे तौर पर रोग पीडित जनसामान्य पर पडने से इंकार नहीं किया जा सकता । अधीक्षक की इसी कार्यशैली की वजह से अन्य डाक्टर व स्टाफ भी अपनी मर्जी के मालिक बनकर मनमानी कर रहे हैं ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun