KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
पूरे जिले में लगभग हर एक थाना तथा पुलिस चौकी क्षेत्रों में पिछले लम्बे समय से मिट्टी व बालू का अवैध खनन जारी है । यह अबैध खनन का काम अब तो ऐशा लग रहा है कि कारोबार का रूप ले चुका हो । रात के अंधेरे में नहीं बल्कि सत्ता जनित हनक एवं रसूख वाले अब इस काम को बैखौफ दिन के उजाले में ही कर रहे हैं । मिट्टी तथा बालू भरी ट्रैक्टर ट्राली तेज रफ्तार से डेग बजाते हुए लिंक रोडों से लेकर व्यस्त सड़क मार्गों पर भी दौड़ती नजर आ रही हैं । पिछले कुछ समय से कारोबारियों ने तरक्की कर ली, तो बे मिट्टी व बालू की ढुलाई में डंपरों का उपयोग करने लगे हैं । जिसका ताजा उदाहरण आज एक छोटी सी कार्रवाही के समय सामने आया जब जिला खनन अधिकारी संजय प्रताप ने कोतबाली कायमगंज तथा थाना कंपिल के सीमावर्ती ग्राम सोतेपुर संबंधित ग्राम पंचायत हकीकतपुर से होकर निकली गंगा नहर की पटरी से कुछ दूरी पर किए जा रहे अवैध खनन की सूचना पर छापा मारा। खनन अधिकारी के अनुसार छापा मारने के लिए जाते समय उन्हें एक डंपर मिट्टी लोडकर जाता हुआ रास्ते में ही मिला खनन से संबंधित कोई साक्ष्य ना मिलने पर डंपर को कस्टडी में ले लिया । इसके फौरन बाद खनन अधिकारी सोतेपुर गांव के उस स्थान पर पहुंचे जहां खेतों में खनन कार्य जारी था । यहां मौके से अवैध खनन कर रही जेसीबी तथा एक डंपर को कस्टडी में ले लिया । संजय प्रताप ने बताया कि थाना कंपिल को सूचना दी गई किन्तु किसी कारण वस फोर्स आने में देरी होती देख दोनों डंपर तथा जेसीबी को कोतवाली कायमगंज की पुलिस मंडी चौकी लाकर खड़ा कर दिया गया है । इस अवैध खनन कराने वालों में सत्ता रसूख रखने वाले खनन कारोबारी वीनेश कुमार गंगवार तथा
सुबोध गंगवार के नाम चर्चा में आ रहे हैं । गिरफ्त में आए खनन कार्य में लगे जो लोग मौके पर मिले उन्होंने भी इन्हीं नामों से खनन कार्य होने की बात कही है यह बात अलग है कि बेचारे किसी दबाब में कही हुई बात का खंडन भी कर दें । खनन अधिकारी ने बताया कि इस मामले में विधिक कार्यवाही कर अधिकतम जुर्माना राशि लगाई जायेगी ।
इंनसेट :-
कई एकड़ जमीन पर यहीं आस पास से किया जा चुका है अवैध मिट्टी खनन
कायमगंज : –
जिस स्थान पर ग्राम सोतेपुर की सीमा में खेतों से अवैध मिट्टी खनन करते हुए आज जेसीवी तथा दो डंपर खनन अधिकारी ने कब्जे में लिए हैं । यह स्थान चिन्हांकन के हिसाव से भले ही थाना कंपिल की सीमा के पास का हो किन्तु इसका रकबा कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में ही आता है । यह वह स्थान है जहां से पिछले लगभग दो से ढाई साल से अवैध रूप से मिट्टी का खनन कार्य किया जा रहा है । भले ही दिखावा के लिए दो चार या दस ट्रालियों भर की मिट्टी का परमीशन ले ली जाती हो किन्तु कई एकड़ जमीन पर किए गए अवैध खनन से जो खेत नहर पटरी की ऊंचाई तक थे वहां अब4 से6 फीट, कहीं कहीं इससे भी अधिक गहराई तक मिट्टी खनन कर जमीन को खोखला कर दिपा गया है । अवैध खनन की स्थिति इस स्थान तथा इसी क्षेत्र में अन्य स्थानों जैसे रेलवे लाइन एवं नहर के बीच वाले नरैनामऊ गांव के रकवे की जमीन की हकीकत स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun